रामायण की 'सीता' दीपिका चिखलिया की मां का निधन, एक्ट्रेस ने इस तरह जताया दुख

Dipika Chikhlia mother death: एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की मां का निधन हो गया है। दीपिका ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी है।

Dipika Chikhlia
अपनी मां के साथ दीपिका चिखलिया (फाइल फोटो)  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • दीपिका चिखलिया की मां नहीं रहीं
  • उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी
  • दीपिका ने इमोशल पोस्ट शेयर की है

'रामायण' में सीता का किरदार न‍िभाने वाली वालीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलाखिया ने शनिवार को अपने फैंस को एक दुखद खबर दी है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी मां का निधन हो गया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। हालांकि, दीपिका की मां की मौत किस कारण हुई है, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। दीपिका ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी है, जिसमें मां के गुजरने पर उन्होंने गहरे दुख का इजहार किया है। 

Ramayan fame sita actress Deepika Chikhalia

दीपिका चिखलाखिया ने इंस्टाग्राम  पर लिखा, 'माता-पिता का दुनिया से चले जान.. एक ऐसा दुख है, जो आसानी से दूर नहीं किया जा सकता।' उन्होंने यह पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मां, आपकी आत्मा को शांति मिले।' एक्ट्रेस द्वारा मां के निधन की जानकारी देने के बाद लोग गम संवेदना प्रकट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'मां, सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। आप अपना रखें। वह हमेशा आपके साथ हैं।' अन्य यूजर ने कहा, 'बेहद दुखद। हम आपका दुख तो कम नहीं कर सकते लेकिन बांट सकते हैं। आप दुखी न हो। आपकी मां का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Mum RIP A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on


गौरतलब है कि दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' में माता सीता के रोल में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की।  लॉकडाउन में 'रामायण' के दोबारा प्रसारित होने के बाद एक्ट्रेस समेत धारावाहिक के कई कलाकारों की शोहरत फिर बढ़ गई। लॉकडाउन के दौरान 'रामायण' को लोगों ने काफी पसंद किया और टीआरपी के आधार पर भी धारावाहिक ने शानदार प्रदर्शन किया। इसने टीआरपी के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। रामानंद सागर की बनाई 'रामायण' अब तक की सबसे कामयाब 'रामायण' रही है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर