9 साल पहले हुई थी दीपिका कक्कड़ की पहली शादी, एक्टर शोएब इब्राहिम से वेडिंग के बाद बदला था नाम

Dipika Kakar Birthday: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने एक्टर शोएब इब्राहिम से की थी दूसरी शादी। दीपिका ने शादी के बाद अपना नाम बदलने की बात भी स्वीकार की थी।

Dipika Kakar Birthday
Dipika Kakar Birthday 
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का जन्मदिन आज
  • दीपिका कक्कड़ ने 09 साल पहले की थी पहली शादी
  • दूसरी शादी के बाद दीपिका ने बदला था अपना नाम

बिग बॉस 12 की विनर और मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का आज जन्मदिन है और वो 34 साल की हो गई हैं। दीपिका का जन्म 6 अगस्त 1986 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। दीपिका आज जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं और साथ ही वो रिएलिटी शो बिग बॉस के 12वें सीजन की विनर भी रह चुकी हैं।

एयरहॉस्टेस के तौर पर किया काम

दीपिका कक्कड़ ने मुंबई यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद तीन साल तक एयरहॉस्टेस के तौर पर काम किया। इसके बाद साल 2010 में उन्होंने टीवी डेब्यू किया और सीरियल नीर भरे तेरे नैना देवी में देवी लक्ष्मी के रोल में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने सीरियल अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो में रेखा का रोल निभाया। लेकिन दीपिका को पहचान मिली सीरियल ससुराल सिमर का से। दीपिका ने साल 2011 से साल 2017 तक इस शो में सिमर भारद्वाज का रोल निभाकर घर घर में अपनी पहचान बनाई। 

इसके अलावा दीपिका रिएलिटी शो झलक दिखला जा 8, नच बलिए 8 और बिग बॉस 12 में भी दिखीं। साथ ही दीपिका सीरियल कहां हम कहां तुम में भी नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dipika (@ms.dipika) on

साल 2011 में की थी पहली शादी

दीपिका ने साल 2011 में रौनक सैमसन से शादी की थी। रौनक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं बल्कि पायलट हैं। दीपिका और रौनक की शादी में सबकुछ ठीक नहीं था और कंपैटिबिलिटी को लेकर समस्या थी जिसके चलते जल्द ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और साल 2015 में दोनों अलग हो गए। 
 
साल 2018 में की दूसरी शादी

दीपिका ने 22 फरवरी 2018 को टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी कर ली। दोनों ने टीवी सीरियल ससुराल सिमर का में साथ काम किया था। शो में दीपिका सिमर के रोल में थीं और शोएब ने उनके पति प्रेम भारद्वाज का रोल निभाया था। शो में दोनों पति- पत्नी के रोल में नजर आए थे और साथ काम करते- करते दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद 22 फरवरी 2018 को भोपाल में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dipika (@ms.dipika) on

शादी के बाद बदला नाम

शोएब इब्राहिम से शादी के बाद दीपिका ने अपना नाम बदल लिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नाम दीपिका से बदलकर फैजा कर लिया था। जब दीपिका से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था, 'आपके लिए मैं हमेशा दीपिका रहूंगी'। शादी के लिए अपना नाम बदलने की वजह काफी पर्सनल है। मैं, मेरे पति, माता- पिता और ससुराल में सब इस बारे में जानते हैं और मैं इसे प्राइवेट रखना चाहूंगी। तो वहीं शोएब ने कहा था, 'नाम में क्या रखा है।' हालांकि बाद में दीपिका ने फिर से सोशल मीडिया पर बदलकर अपना नाम दीपिका कर लिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर