TV Serial: इस तारीख से ऑन एयर हो रहा ये है चाहतें, दिव्यांका त्रिपाठी के सीरियल ये है मोहब्बतें की लेगा जगह

टीवी मसाला
Updated Dec 15, 2019 | 11:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Yeh Hai Chahatein Gets Its Lunch Date: ये है मोहब्बतें के बदले सीरियल का स्पिन ऑफ 'ये हैं चाहतें' लाया आ रहा है। खास बात ये है कि स्पिन ऑफ सीरियल ये है चाहतें की ऑन एयर डेट अब सामने आ चुकी है। 

Yeh Hai Chahatein gets its launch date Replace Divyanka tripathi karan patel TV Serial Yeh hai mohabbatein
ये है चाहतें।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 'ये है मोहब्बतें' पहली बार साल 2013 के दिसंबर में शुरू हुआ था।
  • इशिता और रमन की लव स्टोरी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया।
  • अब 'ये है मोहब्बतें' की जगह ये है चाहतें आने वाला है।

दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल का टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' ऑफ एयर होने जा रहा है। पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' ने पिछले 6 साल से दर्शकों के दिल पर राज किया। दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की ऑनस्क्रीन लव स्टोरी भी खूब पसंद की गई लेकिन अब यह शो बंद हो रहा है। सीरियल की कास्ट ने आखिरी एपिसोड की शूटिंग भी पूरी कर ली है। खबर थी कि ये है मोहब्बतें की जगह उसका अगला सीजन यानि ये है मोहब्बतें-2 आ सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि इसके बदले सीरियल का स्पिन ऑफ 'ये हैं चाहतें' लाया आ रहा है। खास बात ये है कि स्पिन ऑफ सीरियल ये है चाहतें की ऑन एयर डेट अब सामने आ चुकी है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@starplus) on


लंबे टाइम से खबर थी कि सीरियल ये है चाहतें दिसंबर में ऑन एयर हो जाएगा। ताजा जानकारी के मुताबिक ये है चाहतें 19 दिसंबर से ऑन-एयर होने जा रहा है। सीरियल में एक और एक्टर नितिन भाटिया की एंट्री हो चुकी है। नितिन भाटिया पहले हम आपके हैं इन लॉन, मस्तानगी, टीवी-बीवी और मैं, वाणी रानी जैसे सीरियल में काम कर चुके हैं। नितिन के कैरेक्टर का नाम बंटी होगा जो कि एक गिटारिस्ट है। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aceofspace3) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aceofspace3) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@chiku_creationx) on


'ये हैं चाहतें' की कास्ट भी फाइनल हो चुकी है। सीरियल के लिए अबरार काजी और सरगुन कौर को साइन किया गया है जिन्होंने नए सीजन की शूटिंग भी शुरू कर दी है। 
बता दें, इशिता और रमन की लव स्टोरी पर बेस्ड टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' पहली बार साल 2013 के दिसंबर में शुरू हुआ था। देखते ही देखते इशी मां (दिव्यांका त्रिपाठी) हर घर में फेमस हो गई। टीआरपी लिस्ट में भी ये सीरियल हमेशा टॉप शोज में रहा है। अब देखना ये है कि इसके स्पिन ऑफ सीरियल को दर्शकों का कितना प्यार मिलेगा। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर