दिव्यांका त्रिपाठी से सीखे कोरोना से बचते हुए कैसे कराएं मेकअप, टीवी एक्ट्रेस का वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Divyanka Tripathi Video : अब दिव्यांका त्रिपाठी दहिया भी सेट पर वापस लौट आई हैं। टीवी एक्ट्रेस की टीम कोरोना काल में हर सुरक्षा एहतियात का पालन कर रही है...

TV Actress Divyanka Tripathi makeup artist uses a long stick to apply lip color Lipstick Video
दिव्यांका त्रिपाठी। 
मुख्य बातें
  • शूटिंग सेट पर निर्माताओं के साथ-साथ स्टार्स द्वारा भी सुरक्षा नियमों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
  • बाकी अभिनेताओं की तरह अब दिव्यांका त्रिपाठी दहिया भी सेट पर वापस लौट आई हैं।
  • दिव्यांका ने वीडियो शेयर कर बताया कैसे उनकी टीम हर सुरक्षा एहतियात का पालन कर रही है।

कोरोना वायरस महामारी के बीच कई स्टार्स फिर से काम पर लौट आए हैं। फिल्मों के साथ टीवी शोज की भी शूटिंग फुल स्पीड में फिर से शुरू हो चुकी है। हालांकि सेट पर निर्माताओं के साथ-साथ स्टार्स द्वारा भी सुरक्षा नियमों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। अन्य अभिनेताओं की तरह अब दिव्यांका त्रिपाठी दहिया भी सेट पर वापस लौट आई हैं। दिव्यांका की टीम हर सुरक्षा एहतियात का पालन कर रही है, लेकिन इस बीच एक्ट्रेस एंटरटेनमेंट का भी खास ख्याल रख रही हैं। 

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में सेट से एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि इस वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी ने मजेदार तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग का मैसेज दिया है। आप भी देख सकते हैं वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी अपने मेकअप आर्टिस्ट से लिपस्टिक लगवाती दिख रही हैं। लेकिन इसबार दिव्यांका के लिपस्टिक लगवाने का अंदाज अलग है। क्योंकि एक्ट्रेस का मेकअप आर्टिस्ट ब्रश को एक लंबी छड़ी में लगाकर काफी दूर से उनको लिपस्टिक लगा रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#PandemicSafety methods be like! Looks more like #MannequinChallenge though! #ShootDiary @officialmanzoorkhan A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

ये है मोहब्बतें फेम दिव्यांका त्रिपाठी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, '#PandemicSafety मेथड्स जैसे हों! वैसे तो #MannequinChallenge जैसा ही लगता है...।'

दिव्यांका त्रिपाठी ने लॉकडाउन का उपयोग अपने पति विवेक दहिया के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए किया। दोनों को इस बीच अक्सर खाना बनाते, जिम करते और साथ में काम करते देखा जाता था। कुछ दिन पहले ही दिव्यांका और विवेक ने अपने घर पर पहली बार भगवान गणपति बप्पा का स्वागत किया था। 3 दिनों तक पूरी श्रद्धा के साथ स्टार्स ने गणेशोत्सव मनाया और चौथे दिन बप्पा को विदाई दी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर