Divyanka on Pregnancy: अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर दिव्यांका त्रिपाठी ने कही ये बात, बताया क्या है सच्चाई

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में बताया कि उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी की खबरें उन्हें बहुत फनी लगती हैं। उन्होंने कहा कि यह भी कहा जा चुका है कि उनका एक बच्चा है जिसे उन्होंने छुपा कर रखा है।

Divyanka Tripathi with husband Vivek Dahiya
Divyanka Tripathi with husband Vivek Dahiya  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर कही ये बात
  • एक्ट्रेस ने बताया कि अपनी प्रेग्नेंसी की खबरें उन्हें अजीब और फनी लगती हैं
  • दिव्यांका ने यह भी बताया कि क्या वो कभी बिग बॉस का हिस्सा बनेंगी?

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की सबसे मशहूर और पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

दिव्यांका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ- साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वेबसाइट से लाइव चैट की और इस दौरान फैन के पूछे सवालों का जवाब दिया। एक फैन ने एक्ट्रेस से पूछा कि अब तक उन्होंने खुद से जुड़ी सबसे फनी अपवाह कौन सी सुनी है? इस पर हंसते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि यह अफवाह उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

दिव्यांका ने कहा, 'मेरे प्रेग्नेंट होने की खबरें काफी फनी होती हैं। किसी ने तो यह भी लिखा था कि हमारा बच्चा है जिसे मैंने छुपाकर रखा है। तो यह सब  थोड़ा अजीब होता है खासतौर पर महिला होने के नाते। 

क्या बिग बॉस का हिस्सा बनेंगी दिव्यांका?

इस चैट के दौरान दिव्यांका ने कहा कि वो खतरों के खिलाड़ी जैसे रिएलिटी शो करने के लिए तैयार हैं लेकिन वेजिटेरियन होने के चलते उन्हें थोड़ा सोचना होगा। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या वो बिग बॉस का हिस्सा बनेंगी कभी? इस पर एक्ट्रेस ने रहा कि वो खुद को ऐसे शो करते हुए इमेजिन नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, 'मुझे संदेह है। अगर मैं जिंदगी में कभी बिग बॉस का हिस्सा बनती हूं मतलब मेरी जिंदगी में कोई बड़ी परेशानी है।'

जब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं थीं दिव्यांका

बीते दिनों दिव्यांका उस समय ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं थीं जब उन्होंने मुंबई की खाली सड़कें देखकर उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई थी। दरअसल उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि 'जब तक कोरोना जाएगा तब तक मुंबई मेट्रो, पुल और सड़कें ठीक हो जाएंगी क्योंकि वैसे तो मुंबई की सड़कें कभी खाली नहीं होतीं।' दिव्यांका के इस वीडियो पर फैंस ने कहा था कि वो मजदूर भी इंसान हैं। यह आपातकाल है और हर किसी की सुरक्षा जरूरी है। इसके बाद दिव्यांका ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर