Mika Di Vohti: मीका के ‘स्‍वयंवर- मीका दी वोटी' में नजर आएंगी दिव्यांका त्रिपाठी, भाई के लिए चुनेंगी परफेक्ट लेडी

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' शो में नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीका दिव्यांका को अपनी बहन मानते हैं।

Divyanka Tripathi in Swayamvar – Mika Di Vohti
Divyanka Tripathi in Swayamvar – Mika Di Vohti 
मुख्य बातें
  • ‘स्‍वयंवर- मीका दी वोटी' (Swayamvar – Mika Di Vohti) की शुरुआत 20 जून को हो चुकी है
  • दिव्यांका त्रिपाठी दहिया 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' शो में नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं
  • मीका सिंह दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया को अपनी बहन मानते हैं

Divyanka Tripathi in Swayamvar – Mika Di Vohti: टीवी के मोस्ट अवेटेड शो ‘स्‍वयंवर- मीका दी वोटी' (Swayamvar – Mika Di Vohti) की शुरुआत 20 जून को हो चुकी है और यह शो काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह अपनी लाइफ पार्टनर चुनने वाले हैं। इस शो के पहले एपिसोड में मीका के साथ सिंगर शान भी नजर आए, जो कि इस शो को होस्ट कर रहे हैं। शान ने मीका के बारे में कई दिलचस्प बातें बताईं।  

वहीं अब खबर है कि लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' शो में नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीका दिव्यांका को अपनी बहन मानते हैं। दिव्यांका ने आगे बताया, "मैं 'स्वयंवर - मीका दी वोहती' शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं! मैं मीका को सुझाव देना चाहूंगी कि प्यार और शादी के मामलों में आपको अपने दिल और दिमाग दोनों का इस्तेमाल चीजों के बारे में सोचने के लिए करना चाहिए।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by STAR Bharat (@starbharat)

Also Read: Mika Di Vohti: सात साल पहले स्वंयंवर करने वाले थे मीका सिंह, दलेर मेहंदी के कहने पर लिया फैसला

ऐसा है मीका का स्वयंवर 

इस स्वयंवर के माध्यम से 45 साल के मीका सिंह 12 लड़कियों में से किसी एक को चुनेंगे। शो के कई प्रोमो वीडियोज रिलीज हो चुके हैं। अपने इस स्वयंवर के लिए खुद मीका भी खास एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने भी इस कार्यक्रम का ग्रैंड लेवल पर प्रमोशन किया है। इसे रात 8 बजे, STAR भारत पर देखा जा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by STAR Bharat (@starbharat)

मीका सिंह को चाहिए ऐसी लड़की 

मीका सिंह ने स्वयंवर से पहले अपनी पसंद भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपनी वाइफ में वह सारे गुण चाहिए जो गिन्नी चतरथ (कपिल शर्मा की वाइफ) और राधिका (शान की वाइफ) में है। मीका ने कहा था कि लड़कियां शो में मेरी पत्नी और लाइफ पार्टनर बनने के लिए आ रही है लेकिन मैं बता दूं कि किस तरह की लड़की मेरी पसंद है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर