शूटिंग के दौरान बार-बार रोने लगती थीं Divyanka Tripathi, Sharad Malhotra से ब्रेकअप के बाद हो गई थीं बीमार

Divyanka Tripathi tough time After breakup: दिव्यांका त्रिपाठी ने ब्रेकअप के बाद जिंदगी को अलग तरह से देखना शुरू किया। एक्ट्रेस ने अपने लिए इंगेटमेंट रिंग भी खरीदी और अकेले डिनर डेट पर गईं...

 Divyanka Tripathi throwback interview TV Actress tough time After breakup With Sharad Malhotra
दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा। 
मुख्य बातें
  • दिव्यांका और शरद के ब्रेकअप से फैन्स का दिल टूट गया था।
  • साल 2015 ऐसा वक्त था जब दिव्यांका अपने ब्रेकअप से निपटना सीख रही थीं।
  • अभिनेत्री का ब्रेकअप उनके फ्रैक्चर के साथ हुआ था।

लोकप्रिय टेलीविजन कपल दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा 9 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद अलग हो गए। फैन्स लंबे वक्त तक दोनों के साथ आने का इंतजार करते रहे। क्योंकि दिव्यांका और शरद के ब्रेकअप से फैन्स का दिल टूट गया था। हालांकि दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा फिर कभी साथ नहीं आए। इतना ही नहीं दोनों ने कभी एक-दूसरे के बारे में बात नहीं है। 

साल 2015 ऐसा वक्त था जब दिव्यांका त्रिपाठी अपने ब्रेकअप से निपटना सीख रही थीं। ये है मोहब्बतें की टीवी अभिनेत्री का ब्रेकअप उनके फ्रैक्चर के साथ हुआ। ये तब हुआ जब उनका परिवार हेल्प के लिए आया था। दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की थी कि शरद मल्होत्रा के साथ ब्रेकअप के बाद सेट पर उनके लिए लाइफ कितनी मुश्किल हो गई थी।

दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया था, ब्रेकअप के बाद सेट पर शूटिंग करना काफी मुश्किल हो गया था। मैं बार बार रोने लगती थी लेकिन इस बात को शूटिंग में दिखा नहीं सकती थी। अंदर तूफान था। मैं उस वक्त बीमार हो गई थी और मुझे फूड पॉइजनिंग हो गई थी। मेरे आसपास के लोग मनहूस बातें करने लगे थे। अच्छी बात ये रही कि उसी वक्त मेरा फ्रैक्चर हो गया और मैं इस सारी निगेटिविट से बच गई। 

दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया था, 'हर डिसट्रैक्शन खो गई थी। मैं अपने फ्रैक्चर, अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट और बहुत सी अन्य चीजों को संभाल रही थी। अचानक मुझे अहसास हुआ कि अगर मैं इन सभी चीजों का ध्यान रख सकती हूं, तो ब्रेक-अप कोई बड़ी बात नहीं है।' 

ब्रेकअप के बाद दिव्यांका ने जिंदगी को अलग तरह से देखना शुरू कर दिया था। एक्ट्रेस ने सेल्फलव शुरू किया और यहां तक ​​कि अपने लिए एक इंगेटमेंट रिंग भी खरीदी, अकेले डिनर डेट पर गईं। जब तक दिव्यांका की लाइफ में विवेक दहिया की एंट्री नहीं हुई थी। दिव्यांका ने 08 जुलाई, 2016 को शादी विवेक से शादी कर ली। फिलहाल दिव्यांका, खतरों के खिलाड़ी 11 में बिजी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर