मां बनने वाली है 'बड़े अच्छे लगते हैं' की ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखी ये बात

Ekta Kaul and Sumeet Vyas to be Parents Soon: एक्ट्रेस एकता कौल और सुमीत व्यास जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। एकता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर ये जानकारी दी।

Ekta Kaul and Sumeet Vyas
Ekta Kaul and Sumeet Vyas 
मुख्य बातें
  • जल्द मां बनने वाली हैं टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं की एक्ट्रेस एकता कौल
  • एकता कौल ने सोशल मीडिया पर खुद अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी
  • एकता ने साल 2018 में एक्टर सुमीत व्यास से शादी की थी

एक्टर सुमीत व्यास और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस एकता कौल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। एकता ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर सुमीत संग फोटो शेयर की और बताया कि दोनों पेरेंट्स बनने जा रहे हैं।

एकता ने फोटो शेयर कर लिखा, 'गर्व से साथ में हमारे पहले प्रोजेक्ट की घोषणा कर रही हूं। जूनियर व्यास से आपको मिलवा रही हूं। सुमीत व्यास और मेरे द्वारा क्रिएट, डायरेक्टर और प्रोड्यूस किया गया।' एकता ने जैसे ही सोशल मीडिया पर यह पोस्ट किया सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी उन्हें बधाई दी। 

एक वेबसाइट से बात करते हुए एकता ने बताया कि सुमीत और मैं बहुत एक्साइटेड हैं और हमने लड़की व लड़के दोनों का नाम सोच लिया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के चलते वो ज्यादा ध्यान रख रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया, 'हम ना ही किसी को घर में आने दे रहे हैं और मैं भी घर से बाहर नहीं जा रही हूं। इसलिए घर का काम हम दोनों के लिए बड़ा टास्क है। अगर कोरोना वायरस का प्रकोप नहीं होता तो हमारे लिए यह आसान होता।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ekta Rajinder Kaul (@ektakaul11) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ekta Rajinder Kaul (@ektakaul11) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sumeet (@sumeetvyas) on

सुमीत रख रहे पत्नी का ख्याल

एकता ने बताया कि उनके पति सुमीत उनका बहुत अच्छी तरह ख्याल रख रहे हैं। एकता ने कहा कि अच्छा है कि प्रेग्नेंसी के आखिरी हफ्ते में सुमीत उनके साथ हैं वरना वो काम में बिजी रहते। उन्होंने कहा, 'हम जब भी चेकअप के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं तो पुलिसवाले बहुत अच्छा बर्ताव करते हैं और बिना सवाल जवाब के हमें जाने देते हैं। उम्मीद करती हूं कि चीजें जल्द ठीक हो जाएंगी।'

एकता बड़े अच्छे लगते हैं, रब से सोना इश्क, ये है आशिकी, एक रिश्ता ऐसा भी में काम कर चुकी हैं। तो वहीं सुमीत टीवी सीरियल कसम से, वो हुए ना हमारे, रहना है तेरी पलकों की छांव में, चंद्रगुप्त मौर्य में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं जिनमें जश्न, आरक्षण, इंगलिश- विंगलिश, औरंगजेब, सबकी बैंड बजेगी, पार्च्ड, गुड्डू की गन, रिबन, लव पर स्क्वायर फीट, वीरे दी वेडिंग, हाई जैक और मेड इन चाइना जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वीरे दी वेडिंग में उन्होंने एक्ट्रेस करीना कपूर खान के पति का रोल निभाया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ekta Rajinder Kaul (@ektakaul11) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ekta Rajinder Kaul (@ektakaul11) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ekta Rajinder Kaul (@ektakaul11) on

मालूम हो कि एकता और सुमीत ने 15 सितंबर 2018 को शादी की थी। यह एकता की तो पहली शादी थी लेकिन सुमीत दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे थे। एकता से पहले सुमीत ने साल 2010 में एक्ट्रेस शिवानी टंकसले से शादी की थी लेकिन साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर