Kasautii Zindagii Kay 2: टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस की हुई सगाई? एकता कपूर ने दी प्रेरणा को बधाई

Kasautii Zindagii Kay 2 Erica Fernandes In Love: टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस का नाम पहले एक्टर पार्थ समथान और शहीर शेख के साथ जुड़ चुका है। हालांकि अब पहली बार एरिका ने अपने लवर के बारे में खुलकर बात की है...

kasautii zindagii kay 2 Actress Erica Fernandes engaged? Ekta Kapoor React
एरिका फर्नांडिस।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एरिका का नाम पहले एक्टर पार्थ समथान और शहीर शेख के साथ जुड़ चुका है।
  • एरिका फर्नांडिस ने हमेशा अफेयर की खबरों पर इंकार ही किया है।
  • अब पहली बार एरिका ने अपने लव के बारे में खुलकर बात की है।

टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सीरियल कसौटी जिंदगी की-2 में प्रेरणा का रोल निभा रहीं एरिका फिलहाल प्यार में हैं। एरिका फर्नांडिस ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के सामने इस बात का खुलासा किया है। एरिका फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में एरिका अपने लवर का हाथ थामे नजर आ रही हैं। फोटो में एक लड़का और लड़की का हाथ दिख रहा है दोनों के हाथों में रिंग है। 
एरिका फर्नांडिस ने इस फोटो में अपने लवर को टैग तो नहीं किया है। हालांकि उनका कैप्शन ये साफ जाहिर कर रहा है कि एरिका प्यार में पड़ चुकी हैं। एरिका फर्नांडिस लिखती हैं, 'जब मैं तुम्हारे साथ होती हूं तब अलग ही व्यवहार करती हूं। बिल्कुल अच्छे तरीके से...। मैं हमेशा बहुत मुस्कुराती हूं और हंसती हूं। तुम्हारे साथ मैं अपनी फेक स्माइल को छोड़ देती हूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iam_ejf) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iam_ejf) on

एरिका आगे लिखती हैं, 'मुझे तुम्हारे साथ हर्ट और अकेलापन नहीं लगता है सिर्फ सेफ और प्यार भरी फीलिंग आती है। तुमसे बात करना आसान होता है और तुम मेरी बात सुनते हो। मुझे तुम्हारे होने पर कोई दुख नहीं होता है। तुम मेरी परवाह करते हो और ये दिखावा नहीं है। मेरे लिए किए तुम्हारे हर काम को मैं एप्रीशिएट करती हूं और करती रहूंगी। क्योंकि तुम्हारे साथ में अलग और खुश होती हूं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iam_ejf) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iam_ejf) on

एरिका फर्नांडिस के इस पोस्ट पर टीवी जगत के सितारों और एकता कपूर ने उन्हें बधाई दी है। वैसे एरिका की सगाई नहीं हुई है लेकिन फैन्स ये कयास लगा रहे हैं कि आखिर ये मिस्ट्री मैन कौन है? आपको बता दें, एरिका का नाम पहले एक्टर पार्थ समथान और शहीर शेख के साथ जुड़ चुका है। हालांकि उन्होंने अफेयर की खबरों पर हमेशा इंकार ही किया है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर