Rohit Shetty की जगह Farah Khan होस्ट कर सकती हैं Khatron ke Khiladi, सामने आए शो से जुड़े कई अपडेट्स

Farah Khan in Khatron ke Khiladi: रोहित शेट्टी की जगह टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में फराह खान नजर आ सकती हैं। इस संबंध में शो से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं।

Rohit Shetty and Farah Khan
रोहित शेट्टी और फराह खान  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रोहित शेट्टी की जगह खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकती हैं फराह खान
  • फिल्म के सिलसिले में रोहित की व्यस्तता के चलते हो सकता है बदलाव
  • जानिए खतरों के खिलाड़ी- एक्सटेंडिड सीजन के बारे में कुछ अहम जानकारियां

मुंबई: स्टंट आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के समापन की चर्चा बाद निर्माता एक विस्तारित सीजन पर काम शुरू करने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। लेकिन अब रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी, जिन्होंने मेजबान के रूप में भूमिका निभाई है, शुरुआती एपिसोड्स के लिए मौजूद नहीं होंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि उनकी जगह फराह खान शो में नजर आ सकती हैं।

फिल्म में व्यस्त रहने की वजह से नहीं होंगे रोहित शेट्टी:
खतरों के खिलाड़ी के निर्माता कोई और समय बर्बाद नहीं करना चाहते, क्योंकि 21 जुलाई को समापन के लिए शूटिंग के बाद से ही वह विशेष संस्करण शुरु करना चाहते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर रहे हैं, और पहले दो एपिसोड के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और इन दोनों एपिसोड्स में फराह खान एंकरिंग करती नजर आ सकती हैं।

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शेट्टी के करीबी एक सूत्र का कहना है, 'रोहित अपनी अगली फिल्म की समीक्षा के लिए हैदराबाद की यात्रा पर हैं। चैनल और निर्माताओं ने शेड्यूल को इस तरह से निर्धारित किया है कि वह सिर्फ दो एपिसोड के लिए मौजूद नहीं रहेंगे।'

खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया के कंटेस्टेंट:
विशेष संस्करण का नाम 'खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया' रखा गया है। इसमें पिछले सीजन के प्रतियोगियों को शामिल किया जाएगा और लिस्ट में करण पटेल, निया शर्मा, रित्विक धनजानी, करण वाही, जैस्मीन भसीन, जय भानुशाली, हर्ष लिम्बाचिया और अन्य लोगों को शामिल किया गया है।

इस बीच, इस सीजन में गौरव दुबे के भी होने की खबर है। वह प्रतियोगी नहीं होंगे, लेकिन अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। खबरों के मुताबिक गौरव ने 'खतरों की खिलाड़ी: मेड इन इंडिया' में अपनी मौजूदगी की पुष्टि की है। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पहले ही इसके लिए तैयारी शुरू कर दी थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर