Ganesh Chaturthi 2021: इन टीवी सेलेब्स के घर विराजे बप्‍पा, गूंजे 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे

Ganesha at TV Celebs Home: गणेश चतुर्थी के पर्व पर आज पूरे भारत में धूम मची हुई है। वहीं, टीवी सेलिब्रिटीज भी गणेश चतुर्थी को उत्साह और उमंग के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं।

TV celebs celebrating ganesh chaturthi, tv celebs brought ganesh idol at their home
टीवी सेलेब्स के घर गणपति बप्पा हुए विराजमान  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • छोटे पर्दे के कई सितारों के घरों में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे।
  • मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए गणपति बप्‍पा।
  • टीवी कपल प्रिंस नरूला-युविका चौधरी ने भी किया गणेश जी का स्वागत।

Ganesh Chaturthi 2021, Ganesh Ji At TV Celebs Home: आज पूरे भारत में उत्साह, उमंग और श्रद्धा-भाव के साथ गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का पर्व मनाया जा रहा है। आज से ही गणेशोत्सव का पवित्र पर्व प्रारंभ हो रहा है, जिसकी रौनक हर जगह छाई हुई है। 10 दिनों के पर्व में पूरा माहौल जगमग हो जाता है। वहीं, पूरे देश के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार भी इस पर्व को आनंद और उल्लास के साथ मनाते हैं।

टीवी इंडस्ट्री में तो गणेशोत्सव की तैयारी कई दिन पहले से शुरू हो जाती है। गणेश चतुर्थी 2021 (Ganesh Chaturthi 2021) के लिए दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य, प्रिंस नरूला, अपर्णा दिक्षित जैसे कई जाने-माने टीवी कलाकारों ने अपने घरों में गणपति बप्पा का स्वागत किया है। गणपति बप्पा को लाते हुए कई टीवी सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

इन सितारों के घर गूंजे गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे 

कल टीवी की जानी-मानी अदाकारा दिव्यंका त्रिपाठी दहिया को उनके हस्बैंड विवेक दहिया के साथ गणपति जी की मूर्ति को लाते हुए देखा गया था। इसके साथ दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने पपराजी के लिए पोज भी दिया था। इस जानी-मानी जोड़ी के अलावा, मशहूर टीवी स्टार राहुल वैद्य और अर्जुन बिजलानी को भी अपने-अपने परिवारों के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति को लाते हुए स्पाॅट किया गया था।

अर्जुन बिजलानी ने अपने फैंस के साथ एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें उनके घर पर गणपति बप्पा विराजमान हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने यह भी जाहिर किया कि वह गणपति जी को अपने घर में लाने के लिए बेताब थे और अब जाकर यह इंतजार खत्म हो गया है। वहीं, दिव्यंका त्रिपाठी दहिया ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मस्ती और उत्साह के साथ नाचती हुई नजर आ रही हैैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

गणेशोत्सव के उमंग में शामिल हुआ यह पॉपुलर टीवी कपल 

गणपति बप्पा का अपने घर में स्वागत करने से प्रिंस नरूला और युविका चौधरी भी पीछे नहीं हटे। इनके साथ अर्पणा दिक्षित को भी गणेश चतुर्थी के दौरान अंधेरी में स्पाॅट किया गया। तीनों कलाकार गणेश उत्सव के रंग में रंगे हुए दिखे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर