Gangs Of Filmistan: शिल्पा शिंदे बनीं माधुरी दीक्षित तो कौन बना सलमान खान, देखें सुनील ग्रोवर के शो का प्रोमो

Gangs Of Filmistan Promo: शिल्पा शिंदे-सुनील ग्रोवर के नए शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' का प्रोमो सामने आ गया है। इसमें सलमान खान और माधुरी दीक्षित की हम आपके हैं कौन में के हिट सीन्स को रीक्रिएटर किया है...

Shilpa Shinde sanket bhosale As Madhuri Dixit Salman khan in sunil grover New show Gangs Of Filmistan promo video
टीवी शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान'।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शिल्पा शिंदे के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि अभिनेत्री फिर से वापसी कर रही हैं।
  • शिल्पा शिंदे जल्द नए शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' के साथ टीवी स्क्रीन पर लौट रही हैं।
  • चिड़िया घर, भाबीजी घर पर हैं से शिल्पा शिंदे ने दर्शकों का खूब दिल जीता।

टेलीविजन अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने पिछले कुछ वर्षों में बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल की है। अब एकबार फिर से शिल्पा शिंदे अपनी एक्टिंग का कौशल दिखाने वापस टीवी पर लौट रही हैं। चिड़िया घर, भाबीजी घर पर हैं जैसे मशहूर शोज का हिस्सा रहीं शिल्पा शिंदे ने इन सीरियल्स से दर्शकों का खूब दिल जीता। इतना ही नहीं शिल्पा शिंदे ने हिना खान को भी पीछे छोड़ा और वो रियलिटी शो बिग बॉस 11 की विनर भी बनीं। अब शिल्पा शिंदे के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि अभिनेत्री फिर से वापसी कर रही हैं। शिल्पा शिंदे जल्द स्टार भारत के नए शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' के साथ टीवी स्क्रीन पर लौट रही हैं।

गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान का हाल ही में नया प्रोमो सामने आया है जिसमें शिल्पा शिंदे, माधुरी दीक्षित के लुक में दिख रही हैं। शिल्पा के साथ प्रोमो में डॉ. संकेत भोंसले भी हैं जो कि सलमान खान बने हुए हैं। शिल्पा और संकेत साथ में सलमान और माधुरी की फिल्म हम आपके हैं कौन में के हिट सीन्स को रीक्रिएटर कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@starbharat) on

माधुरी दीक्षित के अवतार में शिल्पा शिंदे प्रोमो में काफी स्टनिंग लग रही हैं। उनपर परपल साड़ी और गहनों वाला लुक काफी जच रहा है। लंबे टाइम बाद टीवी पर उन्हें वापस देखकर फैन्स बेहद एक्साइटेड हो गए है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@starbharat) on

31 अगस्त से शुरू हो रहा गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान
मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे एकसाथ टीवी शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' में नजर आने वाले हैं। यह शो 31 अगस्त से ऑनएयर हो रहा है। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह एक स्पूफ आधारित शो होगा, जिसमें शिल्पा शिंदे, उपासना सिंह, सुगंधा मिश्रा, संकेत भोंसले, सिद्धार्थ सागर, परितोष त्रिपाठी और जतिन सूरी जैसे कलाकार दिखाई देंगे। एपिसोड के हिसाब से यह सभी अलग अलग किरदार निभाएंगे। इस शो का पहला एपिसोड बेहद खास होगा जिसमें शिल्पा शिंदे फिल्म हम आपके हैं कौन से माधुरी दीक्षित के रूप में दिखाई देंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर