नागिन के एक्टर से टीवी के राम तक, इन दिग्गज सितारों को ऑफर हुआ था Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein विराट का रोल

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Virat Role refused by TV Actors: नील भट्ट से पहले गुम है किसी के प्यार में का विराट रोल टीवी इंडस्ट्री के कई एक्टर्स को ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया...

neil bhatt TV Show Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Virat Role refused by these 4 TV Actors
गुम है किसी के प्यार में टीवी शो।  
मुख्य बातें
  • अक्टूबर 2020 में गुम है किसी के प्यार में छोटे परदे पर लॉन्च हुआ।
  • बात नील भट्ट के किरदार विराट की करें तो ये एक टफ मैन और पुलिस ऑफिसर का है।
  • नील से पहले टीवी इंडस्ट्री के कई एक्टर्स को विराट का रोल ऑफर हुआ था।

गुम है किसी के प्यार में टेलीविजन के सबसे सफल शोज में से एक बन चुका है। कम वक्त में ही ये टीवी शो छोटे परदे पर अपनी अलग पहचान बनाने के साथ और टीआरपी के टॉप-5 में शामिल होने में कामयाब रहा है। अक्टूबर 2020 में गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) छोटे परदे पर लॉन्च हुआ। सीरियल की कहानी लव ट्रायंगल पर आधारित है। जिसका डायरेक्शन जयदीप सेन और राजेश राम सिंह कर रहे हैं।

वैसे गुम है किसी के प्यार में बंगाली शो कुसुम डोला का रीमेक है। इसमें नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह अहम भूमिका में हैं। तीनों के किरदार सई, विराट और पाखी घर-घर जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। बात अगर नील भट्ट के किरदार विराट की करें तो ये एक टफ मैन और पुलिस ऑफिसर का है। वैसे नील भट्ट से पहले टीवी इंडस्ट्री के कई एक्टर्स को विराट का रोल ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। आइए जानते हैं उन एक्टर्स के बारे में...

पर्ल वी पुरी
नागिन और ब्रह्मराक्षस के एक्टर पर्ल को ये शो ऑफर हुआ था। वो इस ऑफर को इसलिए नहीं अपना सके क्योंकि उन्होंने पहले से ही एक अन्य प्रोजेक्ट को साइन किया हुआ था। उसके पास दोनों टीवी शोज को संभालने की तारीखें नहीं थीं।

शोएब इब्राहिम
ससुराल सिमर का, कुमकुम भाग्य और नच बलिए जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहे शोएब इब्राहिम का नाम इस लिस्ट में शामिल है। उनको विराट की भूमिका निभाने के लिए अप्रोच किया गया था, हालांकि अभिनेता को ये रोल उतना दिलचस्प नहीं लगा।

गौरव खन्ना
विराट की भूमिका की पेशकश फेमस अभिनेता गौरव खन्ना को भी गई थी। लेकिन एंड में निर्माताओं ने अपना मन बदल दिया और उनको लगा कि गौरव शायद इस रोल में फिट ना बैठें। इस तरह से उनके पक्ष में बात नहीं बन सकी। 

गुरमीत चौधरी
टीवी के राम यानि अभिनेता गुरमीत को भी विराट की भूमिका की पेशकश की गई थी। लेकिन एक्टर ने इस भूमिका से इनकार कर दिया क्योंकि वह फिलहाल कोई टेलीविजन रोल नहीं लेना चाहता थे। अभी गुरमीत चौधरी अपने बॉलीवुड करियर पर ध्यान दे रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर