विराट पर बंदूक तानेगा उसका बचपन का दोस्त सदा, गुम है किसी के प्यार में होगा आतंकवादियों का जानलेवा हमला

GHKKPM Sada Deadly attack On Virat: गुम है किसी के प्यार में डेंजर मिशन पर गया विराट और उनके पुलिसकर्मी साथी जंगल के बीच में रहते हैं। यहीं सभी मिलकर आतंकवादियों को फंसाने का प्लान बनाते हैं...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Virat Life death Twist GHKKPM Sada Deadly attack
गुम है किसी के प्यार में टीवी शो।  
मुख्य बातें
  • गुम है किसी के प्यार में दिलचस्प मोड़ दिखाया जाएगा
  • पाखी, विराट और सई की बेडरूम की डिटेल जानना चाहती है
  • लेकिन सई इस बार पाखी को पूरी तरह से सबक सिखाएगी

लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में के आगामी एपिसोड में दिलचस्प मोड़ दिखाया जाएगा। पहले देखा गया था कि विराट के साथ सई अपने कमरे में शिफ्ट हो चुकी है। लेकिन अचानक के विराट के मिशन पर चले जाने से वो अकेली पड़ गई है अब पाखी इसी बात पर सई का मजाक बनाती है और विराट की अनुपस्थिति में उसे चिढ़ाती है। हालांकि पाखी भी उस समय सई की तरह शॉक्ड रह जाती है जब उसे विराट के तीसरी महिला के साथ संबंध का पता चलता है। 

एक तरफ जहां सई पहले ही चिंतित है। तो वहीं सई जब अपने कमरे से बाहर आती है तो पाखी उसका सामना करती और उसे चिढ़ाने के लिए उसके पीछे दौड़ती आती है। पाखी कुल मिलाकर विराट और सई की बेडरूम की डिटेल जानना चाहती है इसी लिए वो जानबूझकर सई को आग लगा रही है। लेकिन सई इस बार पाखी को पूरी तरह से सबक सिखाती है। वो उसका अपमान करते हुए और हमेशा की तरह पाखी को चुप करा देती है। 

विराट पर होगा जानलेवा हमला
इधर डेंजर मिशन पर गए विराट और उनके अन्य पुलिसकर्मी जंगल के बीच में रहते हैं। विराट बताता है कि यह जंगल में सबसे सुरक्षित जगह है और सभी मिलकर आतंकवादियों को फंसाने का प्लान बनाते हैं। इसी बीच विराट जब खोज में निकलता है तो वो सदा से मिलता है। इस बीच सदानंद,  विराट पर बंदूक तान देता हैं लेकिन विराट चतुराई से उनसे बंदूक छीन लेगा। दोनों की जंगल में फाइट देखने को मिलेगी। हालांकि बाद में विराट, सदानंद को गले लगाएगा और गोनों अपने पुराने दिनों को याद करते हुए समय बिताएंगे।

तभी सदानंद, विराट को अपनी गर्भवती पत्नी के बारे में बताएगा, जो उसके साथ जंगल में है। विराट, सदानंद से खुद को आत्मसमर्पण करने के लिए कहेगा, जबकि सदानंद उसे गलत समझ लेगा। जब विराट के लोग वहां पहुंचेंगे तो सदा यह कहकर भाग जाएगा कि वह अगली बार एक आतंकवादी की तरह उससे मिलेगा। आने वाले एपिसोड में, विराट और उसके साथी मिशन के लिए तैयार होते हैं। तभी विराट की कार के पास एक घातक बॉम्ब ब्लास्ट होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर