सई की सास बनेगी गुम है किसी के प्यार में नई विलेन, क्या पाखी की सौतन की बॉम्ब ब्लास्ट में जाएगी जान?

GHKKPM Episode Upcoming Twist: सई की असली सास का रूप अब गुम है किसी के प्यार में बदलने वाला है। वो अब उसके साथ कोई भी संबंध रखने से इंकार कर देगी...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Episode Twist: Ashwini Become Villain saas for Sayi GHKKPM Spoiler, GHKKPM  Gossip Bulletins Bomb blast turns Story
गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल।  
मुख्य बातें
  • गुम है किसी के प्यार में दिखेगा वोल्टेज ड्रामा
  • सई की असली सास का बदल जाएगा रूप
  • अश्विनी बनेगी सई की सबसे बड़ी दुश्मन!

गुम है किसी के प्यार में के आगामी ट्रैक में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। पहले देखा गया था कि सई और अश्विनी, मां और बेटी की तरह रिश्ता शेयर करते हैं। दोनों एक दूसरे की काफी तारीफ करते हैं और काफी करीबी हैं। यहां तक कि निनाद और अश्विनी अपने बेटे विराट से ज्यादा सई पर भरोसा करते हैं। इसीलिए विराट का रिश्ता दूसरी औरत श्रुति से है सई की इस बात पर भी अश्विनी-निनाद ने भरोसा कर लिया। चव्हाण फैमिली ने विराट को कोसना शुरू कर दिया था। लेकिन अब सब कुछ बदलने वाला है क्योंकि सई की सास कहानी में सबसे बड़ी दुश्मन बनने वाली है।

जी हां, सई की खातिर विराट से परिवार ने सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। लेकिन अब अचानक सबको पता चलेगा कि विराट बेकसूर है और वह सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहा था और एक बार फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इस बार अश्विनी, सई की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है और वह सई के साथ कोई अच्छा रिश्ता नहीं रखने वाली है। अश्विनी को पछतावा होगा कि उसने अपने ही बेटे विराट के साथ इतना बुरा किया और सई की गलती का समर्थन किया।

अब अश्विनी, सई की असली सास के रूप में बदलने वाली है यहां वह उसके साथ कोई भी संबंध रखने से इंकार कर देगी। यहां तक कि सई को हमेशा के लिए विराट के जीवन से बाहर करने का अश्विनी कड़ा फैसला करने वाली है। यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है।

फिलहाल टीवी शो गुम है किसी के प्यार में की चल रही कहानी की बात करें तो सई किडनैप हो चुकी है और विराट उसे बचाने के लिए सदानंद के अड्डे पर पहुंच चुका है। लेकिन अब यहां पर जगह-जगह बॉम्ब बिछे हुए हैं और इसकी जानकारी सई को नहीं है। विराट को बचाने के लिए सई दौड़ने वाली है और यहीं पर बॉम्ब ब्लास्ट का जानलेवा हादसा होगा।

सामने आए प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है कि सई का पैर बॉम्ब पर रख जाएगा और इस तरह पाखी की सौतल की जान चली जाएगी! साथ ही विराट जो उसे बचाने के लिए दौड़ेगा वो भी घायल हो जाएगा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर