Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सई की इस हरकत से विराट को लगा झटका, क्‍या बदल देगा दूर जाने का इरादा?

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin future story: गुम है किसी के प्‍यार में सीरियल के अगले एपिसोड में नया ट्विस्‍ट आने वाला है। सई जहां विराट को पहली बार किस करेगी वहीं पाखी उसके साथ डेट पर जाएगी।

ghum hai kisikey pyaar mein aage kya hoga
Ghum hai kisikey pyaar meiin Spoiler  
मुख्य बातें
  • विराट की तबियत हुई खराब, सई रखेगी उसका ख्‍याल
  • भाई सम्राट को सफाई देने उसके पास जाएगा विराट
  • वहीं विराट को कैफे में मिलने बुलाएगी पत्रलेखा

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin future story: गुम है किसी के प्‍यार में सीरियल के अगले एपिसोड में नया ट्विस्‍ट आने वाला है। सई जहां विराट को पहली बार किस करेगी वहीं पाखी उसके साथ डेट पर जाएगी। विराट पर चार जिंदगियां बर्बाद करने का आरोप लग रहा है, ऐसे में वह कौन सी राह चुनेगा, ये भी देखने वाली बात होगी। फ‍िलहाल तो सीरियल की कहानी में काफी तनाव का माहौल है। चव्‍हाण निवास का घर शख्‍स टेंशन में हैं। 

अभी तक आपने देखा कि सम्राट की वापसी से चव्‍हाण निवास के लोग जितना खुश हुए, उससे अधिक झटका उन्‍हें तक लगा जब सम्राट ने पाखी और विराट के अफेयर का खुलासा किया। घर वाले तक हैरान रह गए जब सम्राट ने कहा कि वो पाखी को इस रिश्‍ते से आजाद करने आया है और जल्‍द चला जाएगा। सम्राट द्वारा दोबारा चले जाने की बात से पूरा घर परेशान है। 

विराट की तबियत हुई खराब

आगे दर्शक देखेंगे कि आरोपों से घिरे विराट की तबियत खराब हो गई। उसे बुखार है। फ‍िर भी वह अपने भाई सम्राट के पास आता है और उसे अपनी सफाई देता है लेकिन सम्राट उसकी एक नहीं सुनता। सम्राट उसे रिश्‍तों की अहमियत की बातें याद दिलाता है। दूसरी तरफ जब सई को पता चलता है कि व‍िराट को बुखार है तो वह जिद करके विराट के सिर पर पट्टी रखेगी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

इस हरकत से झटका लगेगा

सई विराट को दवा खिलाएगी और पुरानी बातें भूलकर उसका पूरा ख्‍याल रखेगी। विराट भी सई को लेकर कुछ नरम नजर आएगा। इसी बीच सई विराट को चूम लेगी और इस हरकत से उसे झटका लगेगा। वह यकीन ही नहीं होगा कि क्‍या ये सच है, क्‍या सच में सई ने उसे किस किया। सई का ये किस विराट के भीतर एनर्जी जगा देगा। 

कैफे में मिलेंगे विराट-पाखी

वहीं दूसरी तरफ पाखी के दिमाग में कुछ तो जरूर चल रहा है। उसने विराट से बाहर कैफे में मिलने की बात कही है। वह विराट से कहती है कि उसे कुछ जरूरी बात करनी है और वो घर पर नहीं कर सकती है। इसलिए वह विराट से बाहर कैफे में मिलना चाहती है। विराट भी हां कर देता है। अब पाखी ने विराट को कैफे में क्‍यों बुलाया है, ये तो सीरियल देखने के बाद ही पता चलेगा।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर