Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सरेआम सई के चरित्र पर उठेगी उंगली, जगताप के साथ संबंधों का लगेगा आरोप

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin spoiler alert: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। पति से दूर रह रही सई के चरित्र पर सरेआम उंगली उठाई जाएगी।

Sai and Jagtap in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Sai and Jagtap in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin spoiler alert: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। इस ट्विस्ट के बाद कई फैंस का खून खौल सकता है। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर इस सीरियल में पति से दूर रह रही सई के चरित्र पर सरेआम उंगली उठाई जाएगी। सबके सामने सई से पूछा जाएगा कि उसका पति कौन है और उसकी बेटी सवि का बाप कौन है। 

अभी तक आपने देखा कि सीरियल में गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। सई भी अपनी बेटी सवि के साथ गणेशोत्सव में शामिल होती है। इसी बीच उसका विरोध कर रहा स्थानीय विधायक मंच से उसका चरित्रहरण शुरू कर देता है। वह कहता है कि इस पावन महोत्सव में ऐसे लोग शामिल हैं जिनके काम अच्छे नहीं हैं। वह कहता है कि ऐसे चरित्रहीन लोगों को महोत्सव में शामिल होने का अधिकार नहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

विधायक पहले तो इशारों में बात करता है और फिर सई का नाम लेकर उंगली उठाने लगता है। वो कहता है कि इससे पूछो इसका पति कहां है और इसकी बेटी का बाप कहां है। सई का अपमान होते देख जगताप आवाज उठाता है तो विधायक जगताप और सई के बीच अवैध रिश्ते की बात कहता है। वह यह तक कहता है कि सवि उन दोनों की नाजायज बच्ची है। अब देखना होगा कि सई कैसे अपने आत्मसम्मान की रक्षा करेगी।      

Also Read: Anupamaa Spolier : क्या कोमा से बाहर आ जाएगा अनुज? अधिक की सच्चाई जानकर पाखी के उड़ेंगे होश  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

हनीमून पर जाएंगे विराट और पाखी

एक तरफ सई अपना अपमान झेल रही है, वहीं दूसरी तरफ विराट और पाखी हनीमून पर जाएंगे। भवानी काकू विराट और पाखी को हनीमून के लिए भेजेगी। भवानी कहेगी कि विनायक को एक और भाई या बहन की जरूरत है। पाखी और विराट रिश्ते में देवर भाभी हैं और सई के जाने के बाद विराट उसके करीब आ गया। विराट पाखी के साथ नई शुरुआत करना चाहता है क्योंकि अब उसका दिल पाखी के लिए पिघल गया है। जब दोनों हनीमून पर जाएंगे और विराट का सामना सई से होगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर