Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Major Twist: पाखी का हाथ पकड़ेगा विराट, दोनों के रिश्‍ते पर सवाल उठाएगा सम्राट, 'गुम है...' में आने वाला है तगड़ा ट्विस्‍ट

गुम है किसी के प्‍यार में सीरियल के आगामी एपिसोड में एक बार फ‍िर विराट और पाखी का रिश्‍ता सवालों के घेरे में आएगा। सम्राट दोनों को एक दूसरे का हाथ थामे देख लेगा। 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler 07 October
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler 07 October 
मुख्य बातें
  • अस्‍पताल में सई जिंंदगी और मौत के बीच झूल रही है
  • परेशान विराट से बात करने उसके पास आएगी पाखी
  • एक बार फ‍िर विराट और पाखी का रिश्‍ता सवालों के घेरे में आएगा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode story: स्‍टार प्‍लस का सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में टीवी के सबसे पॉपुलर और पसंदीदा शोज में से एक है। अभिनेता नील भट्ट, आयशा सिंह, ऐश्‍वर्या शर्मा और योगेंद्र विक्रम सिंह स्‍टारर इस सीरियल को हाल ही में एक साल पूरा हुए है। गुम है किसी के प्‍यार में सीरियल के एक साल पूरा होने का जश्‍न सेट पर धूमधाम से मनाया गया था। वहीं इसकी कहानी में अब जबरदस्‍त ट्विस्‍ट आने वाला है। आगामी एपिसोड में एक बार फ‍िर विराट और पाखी का रिश्‍ता सवालों के घेरे में आएगा। सम्राट दोनों को एक दूसरे का हाथ थामे देख लेगा। 

अभी तक आपने देखा कि हादसे के बाद सई जोशी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। सम्राट और पत्रलेखा सिटी हॉस्पिटल पहुंचे हैं। यहां सई की सर्जरी के लिए एक पेपर विराट के साइन की जरूरत है। सम्राट विराट को फोन कर बताता है कि उसकी पत्‍नी सई की हालत नाजुक है। यह सुनते ही विराट के होश उड जाते हैं। वह सारी नाराजगी छोडकर सीधे अस्‍पताल पहुंचता है और पेपर साइन करता है। 

परेशान विराट बप्‍पा से सई की सलामती की दुआ मांगता है। तभी विराट की मां अश्विनी उसे बताती है कि जब जब सई और उसने अलग होने की ठानी है, तब तब कुछ ना कुछ बुरा जरूर हुआ है। सई के साथ जो हुआ उसके लिए वह खुद को दोषी मानता है लेकिन पत्रलेखा विराट से कहती है कि उसकी कोई गलती नहीं है। सई का हादसा उसकी अपनी गलती की वजह से हुआ है। 

इधर, पत्रलेखा विराट को ये जताने की कोशिश करती है कि उसे उसकी कितनी परवाह है। विराट पाखी का हाथ पकड़कर कहता है कि अगर वो उसके लिए कुछ करना चाहती है तो ईश्‍वर से सई की सलामती की प्रार्थना करे। दोनों को एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए सम्राट देख लेगा और तंज कसते हुए कहेगा कि बस यही देखना बाकी रह गया था। 

विराट सम्राट को समझाएगा कि वह गलत समझ रहा है और पाखी भी कहेगी कि विराट परेशान था तो उसने संभाला। तब सम्राट कहेगा कि तुम दोनों का सही है। जब कैफे में पत्रलेखा परेशान थी तो तूने संभाला, आज वो तुझे संभाल रही है। आखिर एक बार फ‍िर विराट और पाखी का ये रिश्‍ता सम्राट को खटक रहा है। देखना होगा कि आगे की कहानी क्‍या होगी? 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर