GHKKPM: गन पॉइंट पर विराट तो ऐन मौके पर श्रुति करेगी ऐसा खुलासा, सदानंद को लगेगा तगड़ा झटका

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में में अब नया धमाका होने वाला है। सदानंद जो विराट की जान लेने पर तुला हुआ है तो अब श्रुति एक ऐसा खुलासा करेगी जिसकी वजह से सदानंद के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin new twist, ghum hai kisikey pyaar meiin spoiler
गुम है किसी के प्यार में 
मुख्य बातें
  • गुम है किसी के प्यार में में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट। 
  • विराट की जान के पीछे पड़ा है सदानंद।
  • श्रुति करेगी शॉकिंग खुलासा सदानंद को लगेगा तगड़ा झटका।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twists: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में में अब एक नया और धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। इस टीवी सीरियल में यह देखा जा रहा है कि कैसे विराट श्रुति और उसके बेटे साहस की सच्चाई सई और घरवालों से छुपा रहा है। दूसरी ओर सई ने बिना पूरी बात जाने विराट को गलत समझ लिया और उससे तलाक ले लिया। अब इस टीवी सीरियल में यह देखा जा रहा है कि सदानंद की वापसी हो गई है और वह इस बात से बहुत नाराज है कि विराट ने उससे उसकी बीवी श्रुति को छीन लिया है। ‌ सदानंद को ऐसा लग रहा है कि विराट ने श्रुति और उसे दूर कर दिया है। जिस वजह से अब वह विराट की जान लेने पर तुला हुआ है। 

गुम है किसी के प्यार में के मौजूदा एपिसोड्स में यह देखा जा सकता है कि, सदानंद इस बात से बहुत उदास है कि श्रुति ने अब विराट को चुन लिया है और अब वह सदानंद को छोड़ कर विराट के साथ रहना चाहती है ताकि उसके बेटे का भविष्य सुधर जाए। लेकिन सई की तरह सदानंद को भी यह गलतफहमी हो गई है कि विराट और श्रुति एक दूसरे को पसंद करने लगे हैं। जिस वजह से अब इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि सदानंद विराट को गन प्वाइंट पर ले लेगा। लेकिन तभी कुछ ऐसा होगा जिसकी वजह से सदानंद को तगड़ा झटका लगेगा।

Also Read: Anupamaa में होगी इस‌ गबरु जवान की एंट्री, बिजनेस पार्टनर के रूप में मालविका को मिलेगा अब हमसफर

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

Also Read: Kapil Sharma-Akshay Kumar: कपिल शर्मा ने दिया अक्षय कुमार को धोखा! क्यों कॉमेडियन से नाराज हुए खिलाड़ी कुमार

श्रुति करेगी खुलासा

विराट से बदला लेने के लिए सदानंद उसे गन पॉइंट पर ले लेगा। विराट सदानंद को समझाने की बहुत कोशिश करेगा लेकिन सदानंद उसकी एक नहीं सुनेगा। जिसके बाद श्रुति विराट और सदानंद के बीच में आ जाएगी। श्रुति को देखकर सदानंद का गुस्सा और बढ़ जाएगा जिसके बाद वह विराट की जान लेने की कोशिश करेगा लेकिन तभी श्रुति एक ऐसा खुलासा करेगी जिसकी वजह से सदानंद को 440 वोल्ट का झटका लगेगा। अब इस टीवी सीरियल में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या श्रुति सदानंद को सच्चाई बता देगी या फिर कोई नई चाल चलेगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर