Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पांच साल बाद हुआ विराट और सई का मिलन, सवि की खातिर क्या हो जाएंगे एक?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। पांच साल बाद विराट और सई का सामना होने वाला है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Virat meets Sai
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Virat meets Sai 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Major Twist: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में इस नए ट्विस्ट से कहानी एक दम करवट लेगी और चव्हाण निवास की नींव हिल जाएगी। पांच साल बाद विराट (नील भट्ट) और सई (आयशा सिंह) का सामना होने वाला है। यह सामना काफी दिलचस्प तरीके से होगा और दोनों एक दूसरे को देखकर दंग रह जाएंगे। आयशा सिंह (Ayesha Singh), नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर इस शो ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 

अभी तक आपने देखा कि जब विराट का बेटा विनायक यहां कैंप में आया था तो सई ने उसका इलाज किया जिससे काफी फायदा हुआ। अब विराट और विनायक सई से इलाज कराने गांव आ रहे हैं। यहां विराट का सई से सामना होगा और जब दोनों एक दूसरे को देखेंगे तो आंखों को यकीन नहीं होगा। दोनों एक फंक्शन में मिलेंगे और देखते रह जाएंगे। दोनों की आंखों से आंसू बह निकलेंगे। 

Also Read: Naagin 6: नागिन 6 में प्रथा की बेटी प्रार्थना का सामने आएगा अतीत, बड़े ट्विस्ट के साथ अब वो बनेगी शेषनागिन

क्या सवि की खातिर होंगे एक

सई और विराट के मिलन के बाद सवि को पता चलेगा कि उसके पापा विराट हैं। सवि अपने पिता को देखकर काफी खुश होगी, वहीं विनायक को भी सच जानकार काफी हैरानी होगी। अब देखना ये होगा कि क्या सवि की खातिर दोनों एक होंगे। वहीं अगर दोनों एक हुए तो पाखी का क्या होगा, जिससे विराट ने शादी कर ली है।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by StarPlus (@starplus)

सई देगी अग्नि परीक्षा

सवि को सई के साथ देखकर विराट उसके चरित्र पर शक करेगा। वह इस बात को नहीं मान पाएगा कि सवि उसकी बेटी है और सई का जब हादसा हुआ था तो वह प्रेग्नेंट थीं। विराट को शक होगा कि कहीं सवि सई और जगताप की बेटी तो नहीं है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर