ghum hai kisikey pyar meiin Spoiler: सई-विराट में तकरार, विराट-सम्राट का सामना, सम्राट की घर वापसी- 3 ट्व‍िस्ट

Ghum Hai Spoiler: गुम है किसी के प्यार में की कहानी अब रोचक होने वाली है। सई के वजह से सम्राट अब चव्हाण परिवार में कदम रखने वाला है। 

Ghum hai kisikey pyaar mein, ghum hai kisikey pyar mein today episode written update, gum hai kisikey pyar mein latest gossip, ghum hai kisi ke pyar mein episode, ghum hai kisikey oyar mein latest, ghum hai kisikey pyaar mein latest written update,
सई के वजह से चव्हाण परिवार में कदम रखेगा सम्राट   |  तस्वीर साभार: Times of India
मुख्य बातें
  • सई-विराट के ट्रिप के बीच दोनों के बीच होता है झगड़ा, खराब हो जाता है पहली एनिवर्सरी का सारा प्रोग्राम। 
  • अनाथालय में विराट-सम्राट को होता है आमना-सामना, दोनों के बीच झड़प से परेशान हो जाती है सई। 
  • सई करेगी सम्राट को चव्हाण परिवार में वापस लाने की कोशिश। 

Ghum Hai Kisikey Pyar Meiin Upcoming Episode: टीवी के पॉपुलर सीरियल्स में से एक गुम है किसी के प्यार में पहले दिन से दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब हुआ है। आए दिन यह टीवी शो दर्शकों को लुभाने में भी सफल होता है। कहा जा रहा है कि गुम है किसी के प्यार में अब दर्शकों के लिए कई ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आएगा। एक तरफ जहां सई और विराट के बीच तकरार ने जगह बना ली है। वहीं सम्राट की चव्हाण परिवार में वापसी होने वाली है। सम्राट के आने से सई-विराट के साथ चव्हाण परिवार पर भी असर पड़ने वाला है। 

Ghum Hai Kisikey Pyar Meiin Upcoming Episode, जानें गुम है किसी के प्यार में क्या होगा आगे। 

विराट-सम्राट का आमना-सामना 

गुम है किसी के प्यार में के पिछले एपिसोड्स में आपने देखा होगा कि सई और विराट अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए ट्रिप पर जाते हैं। जहां विराट सई को प्रपोज करने की प्लानिंग करता है। मगर, सई और विराट के बीच तकरार पैदा हो जाती है। जिस वजह से उनकी पहली एनिवर्सरी पर पानी फिर जाता है। गुस्से में सई अनाथालय जा पहुंचती है। यह वही अनाथालय है जहां सम्राट काम करता है। सई का पीछा करते हुए विराट भी वहां आ जाता है। और इसी जगह पर विराट-सम्राट का आमना-सामना होता है। 

सई के कहने पर चव्हाण परिवार में कदम रखेगा सम्राट 

आने वाला एपिसोड बहुत दिलतस्प होने वाला है। आगे आप देखेंगे कि, विराट सम्राट से मिलकर भावुक हो जाता है। वहीं सई भी सम्राट को देख कर चौंक जाती है। मगर, थोड़े ही देर में विराट और सम्राट के बीच झड़प हो जाती है। जिसके वजह से सम्राट चव्हाण परिवार में वापस कदम रखने से मना कर देता है। मगर, पाखी के लिए सई सम्राट को घर वापस आने के लिए मनाती है। तब सम्राट अपने और पाखी के तलाक की बात सई-विराट को बताता है। दूसरी ओर, सई सम्राट को चव्हाण परिवार में लाने में सफल हो जाती है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर