Saumya Seth Post: 'प्रेग्नेंट थीं वरना कर चुकी होती आत्महत्या' गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ ने किया खुलासा

Govinda Niece Saumya Seth : गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। सौम्या ने बताया कि उन्हें भी एक वक्त आत्महत्या का ख्याल आया था।

Saumya Seth
Saumya Seth 
मुख्य बातें
  • गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ ने खुलासा किया है कि उन्हें आत्महत्या के ख्याल आते हैं।
  • सौम्या ने लिखा कि वह एक बार ये कदम उठाने वाली थीं।
  • सौम्या को उनकी प्रेग्नेंसी ने रोक दिया था।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने बॉलीवुड में डिप्रेशन और बढ़ती सुसाइड की घटनाओं पर बहस शुरू हो गई है। अब गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस सौम्या सेठ ने खुलासा किया है कि वह भी एक बार वह भी सुसाइड की कोशिश करने वालीं थीं। हालांकि, प्रेग्नेंसी के कारण उन्होंने 

सौम्या सेठ ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। सौम्या सेठ ने लिखा- 'सुसाइड के ख्याल मेंटल हेल्थ के कारण आते हैं। मैं जानती हूं कि अतीत में कुछ महीनों के लिए मुझे भी ये ख्याल आए थे ।

सौम्या लिखती हैं- 'उस प्यारी सी स्माइल और अच्छे व्यवहार से मैंने उन ख्यालों को छिपा लिया था। मैं इवेंट्स अटेंड करती थीं। सभी से मिलकर उन्हें गले लगाती, स्माइल करती  और हंसती। जैसी लोग घर वापस जाते मेरे मन में खुद को मारने के ख्याल आते। मैं अपने जीवन से निराश हो गई थी।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Never imagined I would share my personal notes ever !! But hoping this could help someone who wants to hear it. A post shared by Somya (@somyaseth) on

लिखा- जीने के लिए थीं मजबूर
सौम्या ने कहा- 'मैं खुद को शीशे में देखती और यकीन नहीं होता कि ये मैं हूं। मेरे हाथ और चेहरे पर चोट के निशान थे। मेरा सिर दर्द कर रहा था। मेरे अंदर जीवन खत्म हो गया था। मैं सांस ले रही थी लेकिन उसका फायदा नहीं था।'

गोविंदा की भांजी के मुताबिक- 'मुझे लगा कि मेरे से कोई प्यार नहीं करता, लेकिन मैंने सुसाइड नहीं की। मैं कर नहीं सकती थी। मुझे जीना था, जैसे मैं जीने के लिए मजबूर थी। मैं प्रेग्नेंट थी। अगर ये सिर्फ मेरी बात होती तो मैं कर चुकी होती। लेकिन, ऐसा नहीं था।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Cherry blossom A post shared by Somya (@somyaseth) on

कठिन शब्द है सुसाइड
बकौल सौम्या- 'सुसाइड हां एक कठिन शब्द है। जब आप ऐसी किसी हालत में पहुंचे तो तुरंत अपने दोस्त को कॉल करें या फिर हेल्पलाइन नंबर लगाएं। लेकिन, जब आप दोस्त, फैमिली और करीबियों को कॉल न कर सकें। तब क्या?'

आपको बता दें कि सौम्या नव्या: नई धड़कन नए सवाल', 'दिल की नजर से खूबसूरत' और 'चक्रवर्ती अशोका सम्राट' में काम कर चुकीं हैं। सौम्या सेठ ने जनवरी 2017 में बॉयफ्रेंड अरुण कपूर के साथ शादी की थी। उसी साल अगस्त 2017 में सौम्या ने एक बेटे को जन्म दिया। हालांकि जून 2018 में सौम्या पति अरुण से अलग हो गईं थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर