हिना खान-रॉकी जायसवाल मिलान की सड़कों पर हुए रोमांटिक, वीडियो देख नागिन-5 की एक्ट्रेस ने लिखी ये बात

hina khan rocky jaiswal video: हिना खान, रॉकी जायसवाल का रिश्ता बिग बॉस में सबके सामने आया था। जब हिना बिग बॉस घर में रॉकी को देखकर इमोशनल हो गई थी...

Rocky Jaiswal Share Romantic Couple Throwback Video With Naagin 5 Actress Hina Khan
हिना खान और रॉकी जायसवाल। 
मुख्य बातें
  • हिना खान और रॉकी जायसवाल टीवी से सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं।
  • बिग बॉस के दौरान हिना खान, रॉकी जायसवाल का रिश्ता सबके सामने आया था।
  • अब रॉकी जायसवाल ने हिना खान के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है।

जब भी बात टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स की होती है तो इसमें एक नाम हिना खान और रॉकी जायसवाल का भी आता है। लंबे टाइम से ये टीवी कपल एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप है। दोनों के फोटोज और वीडियोज पर फैन्स खूब प्यार लुटाते हैं। बिग बॉस के दौरान हिना खान, रॉकी जायसवाल का रिश्ता सबके सामने आया था। जब हिना खान से बिग बॉस घर के अंदर रॉकी मिलने पहुंचे थे और अभिनेत्री उनको देखकर इमोशनल हो गई थी। 

अब हाल ही में रॉकी जायसवाल ने एक रोमांटिक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में रॉकी और हिना खान एकसाथ बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। रॉकी जायसवाल वीडियो में हिना खान को बाहों में उठाए दिख रहे हैं। रॉकी, हिना खान को गोद में उठाकर घूमा रहे हैं और एक्ट्रेस बेहद खुश दिख रही हैं। हिना खान ने इस दौरान यलो रंग की ड्रेस पहनी हुई है। वहीं रॉकी जायसवाल रेड टी-शर्ट और ब्लैक जीन्स पहने हैं। 

हिना खान और रॉकी जायसवाल का ये वीडियो मिलान का है। रॉकी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक खूबसूरत नोट भी लिखा है। रॉकी जायसवाल ने लिखा, 'जैसे चिलमिलाती धूप में, छावों की बहार खिल गई... हम जीत गए हर मंजिल तभी, जब सफर मैं तुम मिल गईं...।' इस पोस्ट को पढ़ने के बाद हिना खान ने भी कमेंट किया है। हिना खान ने लिखा- बहुत सारा प्यार... सिर्फ प्यार...।

हिना खान को आखिरी बार सुपरनैचुरल टीवी शो नागिन 5 में देखा गया था। एकता कपूर के शो नागिन-5 में हिना खान ने कैमियो किया था। अब नागिन-5 में सुरभि चंदना, मोहित सहगल और शरद मल्होत्रा मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। इसी साथ कुछ दिन पहले हिना खान का धीरज धूपर के साथ एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ है। जिसे फैन्स को खूब प्यार मिला है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर