हिना खान ने शेयर किया अपनी डेब्यू फिल्म 'हैक्ड' से BTS वीडियो, रेड बिकिनी में ढाया कहर

Hina Khan bikini Viral Video: हिना खान का बीटीएस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उनका यह वीडियो 'हैक्ड' फिल्म का है।

hina khan
हिना खान 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस हिना खान की 'हैक्ड' इसी साल रिलीज हुई थी
  • फिल्म में हिना ने समीरा खन्ना का किरदार निभाया था
  • 'हैक्ड' फिल्म को विक्रम भट्ट ने डारयरेक्ट किया था

टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हिना खान सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल होते हैं। उनका अब एक और वीडियो सामने आया है जो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, हिना खान ने अपनी डेब्यू फिल्म 'हैक्ड' के बीटीएस वीडियो को शेयर किया है। इस बिहाइंद द सीन वीडियो में हिना खान रेड बिकिनी में कहर ढाते हुए नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस हिना खान के बोल्ड अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by HK (@realhinakhan) on

मालूम हो कि इंस्टाग्राम पर एक नया फीचर रील्स आया है, जिसमें शॉर्ट वीडियो बनाकर डाला जा सकता है। हिना खान ने अपनी रील में हैक्ड का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बीटीएस हैक्ड, फील करो, रील करो।' वीडियो में देखा जा सकता है कि हिना खान रेड बिकिनी पहने पूल में उतर रही हैं। वीडियो सेट पर रखे मॉनिटर में क्लोजप अप शॉट से शुरू होता है। इसके बाद कैमरे का फोकस धीरे-धीरे हिना खान पर शिफ्टो होता है। वह कुछ कदम चलती हैं और फिर स्वीमिंग पूल में उतर आ जाती हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
BTS #Hacked #FeelKaroReelKaro A post shared by HK (@realhinakhan) on


गौरतलब है कि हिना खान की डेब्यू फिल्म 'हैक्ड' इस साल फरवरी में रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्होंने समीरा खन्ना का  किरदार निभाया था। 'हैक्ड' सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल और साइबर क्राइम के बारे में थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। कुछ वक्त पहले हिना खान की पहली वेब मूवी रिलीज हुई है। 'अनलॉक' की इस मूवी में उनके अलावा एक्टर कुशाल टंडन भी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर