Sidharth Shukla-Hina Khan बने लॉकडाउन किंग और क्वीन, दिव्यांका त्रिपाठी-निया शर्मा सहित इन्हें भी मिले अवॉर्ड

TV stars Gold Quarantine Awards List: गोल्ड अवार्ड्स ने लॉकडाउन में 'गोल्ड क्वारंटाइन अवार्ड्स' रखे। इवेंट में कई कैटेगरी में टीवी स्टार्स को अवॉर्ड दिए गए...

Gold Quarantine Awards TV Star Won Hina Khan Sidharth Shukla Lockdown King and Queen And Divyank tripathy nia sharma
हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और दिव्यांका त्रिपाठी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • गोल्ड अवार्ड्स ने लॉकडाउन में 'गोल्ड क्वारंटाइन अवार्ड्स' आयोजित किए।
  • इस अवॉर्ड में कई कैटेगरी में टीवी स्टार्स को अवॉर्ड दिए गए। 
  • अभिनेताओं को मिले वोट के जरिए अलग-अलग कैटेगरी के विजेताओं को चुना गया।

इंडिया में लॉकडाउन को अब तक लगभग 2 महीने हो चुके हैं। फिलहाल आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद हो और बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की परमीशन है। इस मुश्किल वक्त में पॉजिटिव सोच, सकारात्मकता, अपने दिमाग को शांत रखने की आमजन हर संभव कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में फैन्स की फेवरेट हस्तियां भी इस मौके पर उनके साथ खड़ी हैं और मनोरंजन करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। 
हिना खान से लेकर दिव्यंका त्रिपाठी, शहनाज गिल, करण पटेल, सिद्धार्थ शुक्ला से लेकर अनीता हसनंदानी तक सभी सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए लगातार मजेदार वीडियो शेयर कर रहे हैं। टिकटॉक वीडियो हो या फिर कुकिंग, फिटनेस रूटीन, सिंगिंग, डांसिंग से लेकर सेलेब्स फैन्स का मनोरंजन करने के लिए हर एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। लॉकडाउन के समय में मशहूर हस्तियों द्वारा किए गए इन प्रयासों को देखते हुए गोल्ड अवार्ड्स ने भी 'गोल्ड क्वारंटाइन अवार्ड्स' रखे और इसकी कई कैटेगरी में स्टार्स को अवॉर्ड दिए गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on


गोल्ड क्वारंटाइन अवार्ड्स में फैन्स ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए अभिनेताओं को वोट दिया। इसमें सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान ने टेलीविजन का 'लॉकडाउन किंग और लॉकडाउन क्वीन' का खिताब हासिल किया है। हिना खान और सिद्धार्थ शुक्ला ने गोल्ड अवार्ड्स और अपने फैन्स को इसके लिए धन्यवाद दिया है कि उन्होंने इतने बड़े स्तर पर उनकी लॉकडाउन एक्टिविटी को देखा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realsidharthshukla) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@divyankatripathidahiya) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on


इन्हें भी मिला अवॉर्ड
गोल्ड क्वारंटाइन अवार्ड्स में दिव्यांका त्रिपाठी को 'बेस्ट क्वारंटाइन शेफ', निया शर्मा को 'मोस्ट स्टाइलिश स्टार', शहनाज गिल को मोस्ट एनर्जेटिक स्टार, करण ग्रोवर को 'फिट एंड हेल्दी स्टार' और रश्मि देसाई-धीरज धूपर को गो ऑन डेट विथ स्टार अवॉर्ड मिला।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर