Hina Khan on SRK: हिना खान ने शाहरुख से पहली मुलाकात के बारे में किया खुलासा, पहले प्यार के बारे में भी बताया

टीवी मसाला
Updated Dec 31, 2019 | 16:17 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Hina Khan on Shah Rukh Khan: हाल ही में हिना खान ने अपनी जिंदगी के बारे में कुछ बातें शेयर की। उन्होंने शाहरुख खान के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया।

Hina Khan on Shah Rukh Khan
Hina Khan on Shah Rukh Khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • हिना खान ने शाहरुख खान से पहली मुलाकात का किया जिक्र
  • शाहरुख के बारे में कही ये बात
  • हिना फिल्म हैक्ड में नजर आने वाली हैं

एक्ट्रेस हिना खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हिना टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के नाम से घर-घर फेमस हुई थीं। उनकी गिनती छोटे पर्दे की नामी एक्ट्रेसेज में की जाती है। हिना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी के जरिए वे फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से अपडेट रखती हैं। हाल ही में हिना ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया।

हिना ने एक बातचीत के दौरान बताया कि वे पहली बार जिस सेलिब्रिटी से मिली थीं वे SRK थे। एक फ्लाइट के दौरान वे शाहरुख से मिली थीं। । हिना ने उनसे अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया कि मुझे याद है मैं उनके पास फोटो क्लिक करवाने का पूछने गई थी। उन्होंने मुझसे वादा किया था कि जब हम लैंड करेंगे तब वे फोटो देंगे। बाद में वे खुद मेरे पास आए और फोटो क्लिक करवाई। वे बहुत विनम्र थे। मुझे आज भी याद है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamsrk) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on

इस दौरान हिना ने अपने पहले प्यार के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें स्कूल में एक लड़के से प्यार हुआ था, लेकिन जब वो स्कूल छोड़ कर चला गया था तो वे बहुत दुखी हो गई थीं। हिना का पहला फोटोशूट उनके शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए था, क्योंकि वे ऑडिशन के वक्त पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंची थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो हिना आखिरी बार टीवी शो कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका के किरदार में दिखीं थीं। अब उनकी फिल्म हैक्ड आने वाली है। इस फिल्म को फेमस फिल्ममेकर  विक्रम भट्ट बना रहे हैं। हैक्ड 31 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर