Hina Khan Workout video: बिना जिम जाए खुद को ऐसे फ‍िट रख रहीं ह‍िना खान, साझा किया वर्कआउट वीडियो

Hina Khan workout Video: जानी मानी टीवी अदाकारा ह‍िना खान लॉकडाउन के दौरान घर में ही एक्‍सरसाइज की मदद से खुद को फ‍िट रख रही हैं। ह‍िना ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को भी फ‍िट रहने का मंत्र द‍िया।

Hina Khan workout Video
Hina Khan workout Video 
मुख्य बातें
  • घर की बालकनी में एक्‍सरसाइज कर रही हैं ह‍िना खान
  • बालकनी की ग्रिल की मदद से कर रही हैं व्‍यायाम
  • फैंस को भी बताए घर में फ‍िट रहने के तरीके

Hina Khan workout Video: जानी मानी टीवी अदाकारा ह‍िना खान कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने को रोकने के ल‍िए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान अपने घर पर हैं। इस दौरान वह घर के कामों में भी हाथ बंटा रही हैं। वह खाना बना रही हैं, सफाई कर रही हैं और कपड़े भी धो रही हैं। दैनिक जीवन के इन कामों के साथ साथ अपनी फ‍िटनेस का भी हिना खान पूरा ख्‍याल रख रही हैं। 

वह कोरोना काल में एक्‍सरसाइज के लिए जिम नहीं जा पा रही हैं और यही वजह है कि उन्‍होंने अपने व्‍यायाम के लिए अपने घर की बालकनी को तैयार कर लिया है। लॉकडाउन के दौरान घर में ही एक्‍सरसाइज की मदद से खुद को फ‍िट रख रही हैं। वह बालकनी की ग्रिल की मदद से कई तरह के एक्‍सरसाइज कर रही हैं। ह‍िना ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को भी फ‍िट रहने का मंत्र द‍िया। उनके इस वीडियो को फैंस शेयर कर रहे हैं। इंस्‍टाग्राम पर उन्‍हें 78 लाख लोग फॉलो करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by HK (@realhinakhan) on

पहले भी शेयर कर चुकी हैं वीडियो
टीवी की अक्षरा के नाम से मशहूर अदाकारा ह‍िना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर चीज अपने हैंडल पर अपडेट करती हैं। पहले भी कई बार वर्कआउट वीडियो शेयर कर अपने फैंस को फ‍िट रहने के तरीके बता चुकी हैं। 

हाल ही में किया बॉलीवुड डेब्‍यू
बता दें कि हिना खान बिग बॉस 2011 में फर्स्‍ट रनर अप रही थीं। बिग बॉस में आने से पहले उन्‍होंने ये रिश्‍ता से विदा ले ली थी। उसके बाद वह 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का किरदार में नजर आईं और हाल ही में उनकी पहली हिंदी फ‍िल्‍म 'हैक्ड' रिलीज हुई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर