Indian Idol 12 के मेकर्स का पलटवार, आदित्य नारायण ने साधा किशोर कुमार के बेटे Amit Kumar पर निशाना

indian idol 12, Aditya Narayan on Amit kumar: किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के कमेंट के बाद से इंडियन आइडल-12 का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। अब मेकर्स ने इनडायरेक्टली पलटवार किया है। 

aditya narayan Indirectly Comment Kishore kumar Son amit kumar For indian idol 12
इंडियन आइडल-12 । 
मुख्य बातें
  • इंडियन आइडल 12 काफी टाइम से विवादों में है।
  • बड़ा विवाद तब हुआ जब किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार एक एपिसोड में पहुंचे।
  • अमित ने आरोप लगाया कि मेकर्स के कहने पर उन्होंने कंटेस्टेंट्स की तारीफ की थी।

टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 काफी टाइम से विवादों में है। शो लेकर सबसे बड़ा विवाद तब हुआ जब किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार एक एपिसोड में पहुंचे। ऐसा कहा गया कि अमित कुमार ने इंडियन आइडल के मेकर्स की पोल खोल दी। क्योंकि अमित कुमार ने आरोप लगाया था कि वे शो पर पैसे के लिए गए थे और उन्होंने केवल मेकर्स के कहने पर ही कंटेस्टेंट्स की तारीफ की थी। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के इस कमेंट के बाद से इंडियन आइडल-12 का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। अब ऐसा लग रहा है कि इंडियन आइडल-12 के मेकर्स ने इनडायरेक्टली अमिर कुमार के कमेंट पर पलटवार किया है। 

इंडियन आइडल-12 टीवी शो के होस्ट आदित्य नारायण ने अमित कुमार पर निशाना साधा है। अपकमिंग एपिसोड में आदित्य अमित कुमार अपने शो के गेस्ट के जरिए अमित कुमार को जवाब देने वाले हैं। मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है। इस एपिसोड में कुमार सानू, अनुराधा पौडवाल और रूप कुमार राठौड़ गेस्ट बनकर आएंगे। 

गेस्ट कंटेस्टेंट्स से आदित्य नारायण कहेंगे - 'मैं ये सवाल सानू दा, रूप कुमार राठौड़ और अनुराधा जी से पूछना चाहता हूं कि ये जो आपने कंटेस्टेंट्स की तारीफ की है वो दिल से की है या फिर हमारी टीम में से किसी ने ऐसा करने के लिए बोला था?' इस पर सब हंस पड़ेंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonytvofficial)

कुमार सानू कहेंगे, 'ये सही सवाल है। कन्फर्मेशन होगा चाहिए ताकि आगे से ऐसा कुछ न हो। हमने दिल, जिगर से कंटेस्टेंट्स की तारीफ की है। ये कमाल के सिंगर्स हैं। शो में इतने सारे मंझे हुए सिंगर्स हैं। ये 9 के 9 हीरा हैं। जो तारीफ की है, हमने दिल से की है।' 

आदित्य नारायण ने भले ही अमित कुमार का नाम ना लिया हो लेकिन उनका इशारा उनकी ओर ही था। जैसा कि अमित कुमार ने किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड के बाद बाद कहा था कि उन्हें भी एपिसोड पसंद नहीं आया था और उन्होंने केवल मेकर्स के कहने पर कंटेस्टेंट्स की तारीफ की थी। इसके बाद से शो विवादों के घिर गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर