Ankita Lokhande Tweet: र‍िया चक्रवर्ती पर FIR के बाद अंक‍िता लोखंडे ने क‍िया ट्वीट, ल‍िखा अब हुई है सच की जीत

Ankita Lokhande Target Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मौत पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए रिया चक्रवर्ती के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पटना में रिया के खिलाफ 6 पेज की एफआईआर दर्ज कराई है।

Is ankita lokhande sushant singh rajput Ex new tweet for Rhea chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 14 जून को अभिनेता सुशांत को उनके मुंबई वाले अपार्टमेंट में मृत पाया गया था।
  • 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए सुशांत की मौत का कारण अब तक पता नहीं चल सका है।
  • अब सुशांत के पिता ने चुप्पी तोड़ते हुए रिया चक्रवर्ती के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुंबई पुलिस लगातार जांच जुटी में है और पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर किन परिस्थितियों के कारण उन्होंने खुदकुशी की। अब हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस एक नए मोड़ को लेकर चर्चा में है। सुशांत के पिता केके सिंह ने अपने बेटे की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई। केके सिंह ने सुशांत सुसाइड मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए रिया चक्रवर्ती के खिलाफ गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने रविवार 27 जुलाई 2020 को बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में 6 पेज की दर्ज कराई है। जिसमें पिता ने अभिनेत्री के खिलाफ आर्थिक शोषण, धमकी, दवाईयों का ओवरडोज और आत्महत्या के उकसाने सहित अन्य कई धाराओं के तहत गंभीर आरोप लगाए हैं। 

ये पूरा मामला जहां सुर्खियों में है ही इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक ऐसा ट्वीट किया है। जिसे पढ़ने के बाद सोसल मीडिया यूजर्स इसे सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जोड़कर देख रहे हैं। अंकिता लोखंडे ने ट्वीट पर लिखा है- 'सत्य की जीत हुई...।'

दिल बेचारा की रिलीज से पहले सुशांत के लिए किया पोस्ट
14 जून को अभिनेता सुशांत को उनके मुंबई वाले अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा की रिलीज से पहले भी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक खास खास नोट लिखा था। पवित्र रिश्ता की अभिनेत्री अंकिता ने एक दिए की तस्वीर शेयर की थी जो कि उनके अपने घर के मंदिर की थी। अंकिता ने जीसस क्राइस्ट से सामने दीया जलाते हुए कैप्शन में लिखा था, 'उम्मीद-प्रार्थना और ताकत, आप जहां भी हों मुस्कुराते रहें।' 

जब अंकिता ने सुशांत के लिए किया था पहला पोस्ट

अंकिता लोखंडे ने सुशांत की वन मंथ डेथ एनिवर्सरी पर एक दिया जलाया था। जिसपर उन्होंने भगवान का बच्चा कैप्शन दिया था। सुशांत के निधन के बाद अंकिता का ये पहला पोस्ट था। आपको बता दें, एकता कपूर के टीवी शो पवित्र रिश्ता में अर्चना और मानव की भूमिकाएं निभाने के बाद अंकिता, सुशांत को घर-घर खूब पहचान मिली थी। ये टीवी शो बहुत हिट हुआ था और पांच साल तक चला। इसके 1000 से अधिक एपिसोड टेलिकास्ट हुए थे।

सामने आई जानकारी के मुताबिक सुशांत के पिता केके सिंह को भी मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। इसीलिए केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज कराते हुए मुंबई पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशांत के पिता का कहना है कि उन्हें मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। इसलिए पटना पुलिस इस मामले में जांच करे। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस मुख्य आरोपित के बाबत जांच नहीं कर रही है। उन्होंने कि अगर पटना पुलिस इस मामले की छानबीन करेगी तो सच्चाई सामने आ सकती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर