क्या बिग बॉस 14 में एंट्री लेंगी भाबीजी घर पर हैं फेम सौम्या टंडन? एक्ट्रेस ने खुद किया क्लियर

Saumya Tandon on Bigg Boss 14: सौम्या टंडन ने हाल ही में 'भाबी जी घर पर हैं' शो छोड़ दिया। इसके बाद से ही सौम्या की बिग बॉस 14 में एंट्री की खबरें सामने आने लगीं।

Saumya Tandon
सौम्या टंडन 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस के नए सीजन का फैंस को काफी इंतजार है
  • बिग बॉस 14 के कई प्रोमो भी जारी हो गए हैं
  • अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं

बिग बॉस 13 के बाद दर्शकों को शो के 14वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है। शो के कई प्रोमो भी रिलीज किए जा चुके हैं। बिग बॉस 14 के लिए कई सेलेब्स के नाम लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से भाबीजी घर पर हैं फेम सौम्या टंडन के नाम की भी चर्चा हो रही है। दावा किया गया कि सौम्या बिग बॉस 14 में एंट्री लेने जा रही है। अब इस मुद्दे पर सौम्य ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर तमाम अटकलबाजियों को खारिज कर दिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि वह बिग बॉस के नए सीजन का हिस्सा नहीं बनेंगी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सौम्या टंडन बैठी हुईं और वह मुस्कुरा रही हैं। साथ ही बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है। सौम्या इशारों-इशारों में अटकलों पर कहती हैं कि वह शो में नहीं जा रहीं। सौम्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं बिग बॉस में .... ना। तो प्लीज इस बारे में अटकलें लगाना और लिखना बंद करें। मैं नहीं जा रही हूं। उन्होंने इसके साथ हैशटैग रियूमर्स का इस्तेमाल किया। उनकी पोस्ट पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं और लगातार कमेंट कर रहे हैं।


गौरतलब है कि सौम्या टंडन ने कुछ दिनों पहले लोकप्रिय कॉमेडी टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़कर सभी को चौंका दिया था। सौम्या ने पांच साल तक शो में अनीता भाभी का किरदार निभाया, जिसे काफी पसंद किया गया। 21 अगस्त उनकी शूटिंग का आखिरी दिन था। शो छोड़ने के बाद से ही सौम्य के बिग बॉस 14 में जाने की अटकलें लगना शुरू हो गई थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने स्वीकार किया था कि उन्हें इस साल शो के लिए संपर्क किया गया। उन्होंने कहा था कि मुझे पहले भी कई बार शो की पेशकश की गई है, लेकिन भाबीजी घर पर हैं छोड़ने का पीछे का कारण बिग बॉस नहीं है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर