Naagin 4: जैसमीन भसीन हुईं नागिन-4 से बाहर?, निया शर्मा-अनीता हसनंदानी की जोड़ी के आगे हुआ पत्ता साफ

Jasmin Bhasin Out From Nia Sharma's Naagin 4?: निया शर्मा संग नागिन-4 में जैसमीन भसीन को लीड रोल में कास्ट किया गया था। बाद में जैसमीन सेकंड लीड बन गईं, लेकिन अब तो वो शो में दिखाई ही नहीं दे रही हैं...

Anita hassanandani Enter In naagin 4 Is Jasmin bhasin Out From Ekta kapoor Nia Sharma TV Serial?
जैसमीन भसीन, निया शर्मा और अनीता हसनंदानी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन-4 दर्शकों की टॉप टीवी शोज लिस्ट में शुमार हो चुका है।
  • हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट में नागिन-4 टॉप-5 शोज में रहता है।
  • टीआरपी का सबसे बड़ा कारण नागिन-4 की तगड़ी स्टारकास्ट है। 

एकता कपूर का टीवी सीरियल नागिन-4 दर्शकों की टॉप टीवी शोज लिस्ट में शुमार हो चुका है। इसी का नजीता है कि हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट में नागिन-4 टॉप-5 शोज में रहता है। नागिन-4 को मिल रही जबरदस्त टीआरपी का एक कारण निया शर्मा और विजयेंद्र कुमेरिया की लव स्टोरी है। ये फ्रेश जोड़ी सीरियल को खूब हिट बना रही है। सीरियल की दो टॉप विलेन गीतांजलि टिकेकर और अनीता हसनंदानी भी अपने रोल को दमदारी से निभा रही हैं। साथ ही सायंतनी घोष, जैसमीन भसीन और शुप्रिया शुक्ला जैसी तगड़ी कास्ट नागिन-4 में और चार चांद लगा रही हैं। 
वैसे निया शर्मा के साथ नागिन-4 में जैसमीन भसीन को लीड रोल में कास्ट किया गया था। शुरुआत में जैसमीन भसीन को देखकर लगा था कि नागिन-4 में वो लीड रोल निभा रही हैं। लेकिन बाद में पता चला जैसमीन भसीन नहीं बल्कि निया शर्मा नागिन-4 की लीड स्टार हैं। इसी के साथ जैसमीन भसीन सेकंड लीड पर चली गईं, लेकिन अब तो सीरियल में वो कहीं दिखाई ही नहीं दे रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jasminbhasin2806) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jasminbhasin2806) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

दरअसल नागिन-4 में आए नए ट्विस्ट के मुताबिक निया शर्मा और जैसमीन भसीन की ऑनस्क्रीन मां मान्यता बनीं सायंतनी घोष की दुश्मन की भी शो में एंट्री हो चुकी है। नागलोक से पृथ्वी पर नागमणि ढूंढने आईं विशाखा का रोल अनीता हसनंदानी निभा रही हैं। अनीता हसनंदानी की एंट्री के बाद से तो जैसमीन भसीन पूरी तरह से साइडलाइन हो चुकी हैं। साथ ही जैसमीन की सेकंड लीड रोल वाली जगह पर अनीता हसनंदानी आ गई हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ishanivideos) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jasminbhasin2806) on

नागिन-4 के पिछले कई एपिसोड्स में जैसमीन भसीन नजर नहीं आई हैं। शो में सिर्फ और सिर्फ निया शर्मा और अनीता हसनंदानी की ही जोड़ी देखने को मिल रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं क्या जैसमीन भसीन सीरियल नागिन-4 से बाहर हो चुकी हैं? क्या जैसमीन भसीन नहीं सेकंड लीड रोल अनीता हसनंदानी का है? क्या अब जैसमीन भसीन का नागिन-4 में पत्ता साफ हो चुका है? ऐसे कई सवाल जैसमीन के फैन्स के दिमाग में उठ रहे हैं। हालांकि नागिन-4 की नयनतारा यानि जैसमीन भसीन को फैन्स काफी मिस कर रहे हैं और जल्द से जल्द वो चाहते हैं कि उनकी शो में वापसी हो जाए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर