क्या बिग बॉस 14 के लिए कुमकुम भाग्य फेम नैना सिंह हुईं कंफर्म? जानिए एक्ट्रेस ने खुद क्या कहा

Naina Singh on Bigg Boss 14: क्या कुमकुम भाग्य फेम नैना सिंह बिग बॉस 14 के लिए कंफर्म हो गई हैं? जानिए एक्ट्रेस ने खुद इस बात पर क्या कहा।

Naina Singh
नैना सिंह 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस अपने 14वें सीजन के साथ वापसी को तैयार है
  • फैंस को बिग बॉस के नए सीजन का काफी इंतजार है
  • बताया जा रहा है कि कई कंटेस्टेंट्स के नाम पक्के हो गए हैं

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही शो के प्रोमो भी रिलीज किए गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कंटेस्टेंट्स के नाम लगभग पक्के हो गए हैं। वहीं, कई सेलेब्स के शो का हिस्सा बनने की चर्चा अब भी जारी है। ऐसा ही एक नाम कुमकुम भाग्य फेम नैना सिंह का है, जिनकी शो में एंट्री को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, नैना अब खुद इसपर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह शो के लिए अभी तक कंफर्म नहीं हुई हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Naina Singh (@nonaberrry) on


नैना सिंह ने ईटाइम्स के साथ खास बातचीत में कहा, 'मुझे न्यूज चैनलों के जरिए पता चला कि मैं शो के लिए कंफर्म हो गई हूं। अभी ऐसा कुछ नहीं हुआ है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे कई शोज के लिए अप्रोच किया गया है और साथ ही मैंने बहुत सारे ऑडिशन भी दिए हैं। कुछ वेब शो भी हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'कोरोना वायरस महामारी को छह महीने हो गए हैं। मेरे पास जो भी शो पहले आएगा, मैं उसे चुन लूंगी। ऐसा बिलकुल नहीं है कि मैं सिर्फ बिग बॉस करने का ही इंतजार कर रही हूं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Naina Singh (@nonaberrry) on

हाल ही में नैना ने सीरियल कुमकुम भाग्य छोड़ दिया। शो में वह रिया मेहरा का किरदार निभा रही थीं। कहा गया कि वह सीरियल में अपने रोल को लेकर खुश नहीं थी। इसपर नैना ने कहा कि निगेटिव किरदार निभाने से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा था और इसी वजह से उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। बता दें कि बीते दिनों 'कुमकुम भाग्य' की कहानी में 20 साल का लीप आया था। इसी लीप के बाद नैना को रोल ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने एक साल के भीतर ही शो छोड़ दिया। नैना ने साल 2017 में स्प्लिट्सविला की विनर बनकर खूब सुर्ख‍ियां बटोरी थीं। वह साल 2018 में 'इंडियाज बेस्ट सुपर स्टार' की रनरअप भी रह चुकी हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर