बिग बॉस-14 फेम Jaan Kumar Sanu ने घटाया 22KG वजन, बताया कैसे Sidharth Shukla और Rubina Dilaik ने किया मोटिवेट

Jaan Kumar Sanu Weight loss 22 KG Transformation: जान कुमार सानू जब बिग बॉस 14 का हिस्सा बने थे तब उनका वजन 92 किलो था। अब वो 22 किलो वजन घटाकर एकदम फिट हो चुके हैं।

Jaan Kumar Sanu Weight loss 22 KG And sidharth shukla motivate him
जान कुमार सानू। 
मुख्य बातें
  • जान कुमार सानू ने अपने ट्रांसफॉरमेशन से सबको हिला कर रख दिया है।
  • जान जब बिग बॉस 14 का हिस्सा बने थे तब उनका वजन 92 किलो था।
  • अब वो 22 किलो वजन घटाकर एकदम फिट हो चुके हैं।

बिग बॉस सीजन 14 से अपनी पहचान बनाने वाले जान कुमार सानू ने अब अपने ट्रांसफॉरमेशन से सबको हिला कर रख दिया है। हाल ही में जान कुमार सानू ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वह अपनी टोन फिजिक में दिखाई दे रहे थे। जान कुमार सानू के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टीवी इंडस्ट्री और फैंस तक सबको हैरान कर दिया है। जब जान कुमार सानू बिग बॉस 14 का हिस्सा बने थे तब उनका वजन 92 किलो था और अब 22 किलो वजन घटाकर वो एकदम फिट हो चुके हैं। जान कुमार सानू ने बताया कि उन्हें वर्कआउट करने की प्रेरणा एजाज खान से मिली थी। 

एक इंटरव्यू के दौरान जान कुमार सानू ने गौहर खान का एक्सपीरियंस शेयर किया और कहा कि वह इस बात पर भरोसा ही नहीं कर रही थीं कि जान कुमार सानू ने इतना बड़ा ट्रांसफॉरमेशन कर लिया है। यह तो हम सबको पता है कि जान कुमार सानू सिद्धार्थ शुक्ला के कितने बड़े फैन हैं और इस ट्रांसफॉरमेशन के पीछे सिद्धार्थ का भी हाथ है। जान कुमार सानू ने बताया कि एक बार सिद्धार्थ ने उन्हें यह सलाह दी थी कि अगर वह फ्रस्ट्रेशन को दूर करना चाहते हैं तो उन्हें वर्कआउट जरूर करना चाहिए। 

लॉकडाउन में कैसा था जान कुमार सानू​ का रूटीन?

इंटरव्यू के दौरान जान कुमार सानू ने बताया कि वह लॉकडाउन में खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करते थे। उनका अधिकतर समय वर्कआउट, म्यूजिक और नई चीजें इजाद करने में बीतता था। बिग बॉस के घर से आने के बाद उन्हें यह अहसास हुआ कि उन्हें अपने वजन पर ध्यान देना चाहिए। इस जद्दोजहद में लगे जान कुमार सानू ने बिग बॉस के घर से निकलने के बाद 8 किलो वजन और घटा लिया था। इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए जान कुमार सानू ने बोला कि सिंगर्स को प्रेजेंटेबल लगना चाहिए।

वर्कआउट का कैसे आया ख्याल?

बिग बॉस 14 का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए जान कुमार सानू ने बताया कि शो में जाने से पहले वह 14 दिन के लिए क्वॉरंटाइन थे। इस दौरान वह अपना अधिकतर समय कुछ ना कुछ खाने पर बिताते थे जिसकी वजह से जब वह बिग बॉस के घर में गए तो उनका वजन 92 किलो हो गया था। आगे उन्होंने बताया कि बिग बॉस के घर में तकरीबन 2 महीने रहकर उनका वजन 14 किलो कम हो गया था क्योंकि उस समय लॉकडाउन की वजह से लिमिटेड राशन ही मिलता था। इसके साथ बिग बॉस के घर में उन्हें खाने का मन नहीं करता था और इस वजह से रुबीना दिलाइक उन्हें खिलाने के लिए उनके पीछे लगी रहती थीं। उनके अनुसार यह वेट लॉस उनके लिए बिल्कुल भी हेल्दी नहीं था।  

एजाज खान और गौहर से मिली प्रेरणा

जान कुमार सानू ने बताया कि बिग बॉस के घर में उन्हें एजाज और गौहर से एक वेस्ट मिली थी जिसके ऊपर उनका नाम और गौहर खान का किस था। उस समय जान कुमार सानू ने उन दोनों से यह वादा किया था कि एक दिन वह इस वेस्ट में जरूर फिट होंगे और आज उन्होंने यह करके दिखाया है। लॉकडाउन के इस कीमती समय को जान हाथ से गवाना नहीं चाहते थे इसीलिए उन्होंने अपने फिटनेस पर फोकस करना शुरू कर दिया था। 

सिद्धार्थ शुक्ला ने दी थी बेहतरीन सलाह

सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए जान कुमार सानू ने यह बताया कि एक बार सिद्धार्थ शुक्ला ने उनसे यह कहा था कि अगर वह फ्रस्ट्रेशन को दूर करना चाहते हैं तो उन्हें वर्कआउट जरूर करना चाहिए। सिद्धार्थ शुक्ला की बात को मानते हुए उन्होंने वर्कआउट शुरू किया और आज जब वह वर्कआउट नहीं करते हैं तब उन्हें अपना दिन अधूरा लगता है। पिछले लॉकडाउन में जान कुमार सानू फास्ट फूड ज्यादा खाते थे लेकिन इस साल लॉकडाउन के दौरान वह हेल्दी खाने को तवज्जो दे रहे हैं। हेल्दी खाने की आदत का श्रेय उन्होंने रुबीना दिलाइक को दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jaan.kumar.sanu)

जान रहेंगे सिद्धार्थ शुक्ला के फैन

इंटरव्यू के दौरान जान कुमार सानू ने यह भी साझा किया कि चाहे कुछ भी हो जाए वह हमेशा सिद्धार्थ शुक्ला के फैन रहेंगे। बिग बॉस 14 में सिद्धार्थ के साथ रहने से लेकर बिग बॉस के घर से बाहर जाने तक जान कुमार सानू ने उनके साथ बिताए हर एक लम्हे को याद किया। यह बताया कि चाहे कुछ भी हो जाए वह सिद्धार्थ शुक्ला के बहुत बड़े फैन हैं और हमेशा रहेंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर