Jamai Raja 2.0: पूल में रवि दुबे-निया शर्मा ने किया लिप लॉक, जारी हुआ जमाई राजा 2.0 का टीजर

Jamai Raja 2.0: टीवी का पॉपुलर सीरियल जमाई राजा एक बार फिर वापस लौट रहा है। हालांकि, दूसरा सीजन टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 में रिलीज होगा। सीरियल का टीजर जारी हो गया है।

Nia Sharma, Ravi Dubey
Nia Sharma, Ravi Dubey 
मुख्य बातें
  • निया शर्मा और रवि दुबे के शो जमाई राजा का टीजर जारी हो गया है।
  • टीजर में निया और रवि लिप लॉक करते नजर आ रहे हैं।
  • जमाई राजा का दूसरा सीजन जी 5 में जारी होगा।

मुंबई. टीवी सीरियल जमाई राजा की पॉपुलर जोड़ी निया शर्मा और रवि दुबे एक बार फिर वापस लौटी रही है। जमाई राजा सीजन 2 का टीजर जारी हो गया है। टीजर में रवि और निया लिप लॉक करते नजर आ रहे हैं। 

रवि दुबे और निया शर्मा का शो जमाई राजा का दूसरा सीजन टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 में रिलीज होगा। ये सीरियल नहीं बल्कि बतौर एक वेब सीरीज फैंस के बीच होगा। 

टीजर की शुरुआत में निया शर्मा और रवि दुबे पूल पर लिप लॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा निया शर्मा और रवि के बीच काफी बोल्ड सीन भी फिल्माए गए हैं।

रवि ने शेयर किया टीजर 
रवि दुबे ने सोशल मीडिया पर जमाई राजा 2 का टीजर शेयर किया है। टीजर के साथ रवि ने लिखा, 'प्यार और बदले की लड़ाई 26 फरवरी से शुरू होगी। धमाके के लिए तैयार हैं?' 

आपको बता दें कि अनलॉक के बाद इस सीरीज की शूटिंग शुरू हुई थी। निया शर्मा ने रवि दुबे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी। फोटो में निया शर्मा बिकिनी में नजर आ रही हैं। 

मिली है इतनी फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक रवि दुबे ने सीजन 2 के लिए ढाई करोड़ रुपए फीस ऑफर की गई है। आपको बता दें कि जमाई राजा के पहले सीजन को दर्शकों काफी प्यार मिला था। 

जमाई राजा के पहले सीजन को अक्षय कुमार ने प्रोड्यूस किया था। सीरियल में अचिंत कौर, श्रुति उलफत जैसे एक्टर ने काम किया था। शो के 701 एपिसोड आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर