TV Actor Wedding: जमाई राजा के इस एक्टर ने की शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

टीवी मसाला
Updated Dec 04, 2019 | 00:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kiran Srinivas Wedding: टीवी एक्टर किरण श्रीनिवास ने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस हिता चंद्रशेखर से शादी कर ली है। दोनों ने इस साल मई में सगाई की थी, जिसके बाद अब हाल ही में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

Kiran Srinivas and Hitha Chandrashekar Wedding
Kiran Srinivas and Hitha Chandrashekar Wedding 
मुख्य बातें
  • टीवी एक्टर किरण श्रीनिवा अपनी गर्लफ्रेंड हिता चंद्रशेखर के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं
  • दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने शादी कर ली है
  • हिता चंद्रशेखर कई कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं

शादियो का सीजन शुरू हो चुका है और इस बीच एक और सेलेब शादी के बंधन में बंध गए हैं जो हैं एक्टर किरण श्रीनिवास। गुमराह, ये है आशिकी, जमाई राजा, दहलीज और बेहद जैसे सीरियल में नजर आ चुके किरण श्रीनिवास ने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड हिता चंद्रशेखर से शादी कर ली है। 

किरण की पत्नी हिता साउथ एक्ट्रेस हैं। पहली बार दोनों की मुलाकात कन्नड़ फिल्म Onthara Bannagalu के सेट पर हुई थी जहां जल्द ही दोनों की दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों ने शादी कर ली। दोनों ने इस साल मई में ही दोनों ने सगाई की थी और शादी करने का फैसला किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hitha Chandrashekar (@thehithaceee) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hitha Chandrashekar (@thehithaceee) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hitha Chandrashekar (@thehithaceee) on

किरण श्रीनिवास ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि वो शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पार्टनर्स इन क्राइम, ऑफिशियली। उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने हम पर प्यार और दुआएं बरसाईं।'

मालूम हो कि किरण और हिता दोनों ही बेंगलुरु से आते हैं और उन्होंने साउथ इंडियन रीति- रिवाजों से 2 दिसंबर, 2019 को शादी की। दोनों की शादी काफी निजी थी जिसमें केवल परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए। हिता ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की कई तस्वीरें शेयर कीं। 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हिता ने उन सबकों लोगों को धन्यवाद कहा जिन्होंने उन्हें बधाई और दुआएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं और किरण बहुत खुशनसीब हैं जिनके पास बेहतरीन दोस्त और परिवार हैं जिन्होंने हमें प्यार और दुआएं दीं। हमारे पति-पत्नी के सफर के लिए हम आपका प्यार और दुआएं चाहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kiran Srinivas (@kiran_srinivas_official) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hitha Chandrashekar (@thehithaceee) on

बता दें कि हिता जानी मानी कन्नड़ एक्ट्रेस हैं जो साल 2016 में कन्नड़ रिएलिटी शो 'डांसिंग स्टार' सीजन 3 में नजर आईं जिसके बाद उन्हें फेम मिला। इसके साथ ही वो कई कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर