Jhalak Dikhla Jaa 10 New Promo: झलक दिखला जा 10 का प्रोमो आउट, देखें माधुरी, नोरा और करण जौहर का डांस

Jhalak Dikhla Jaa 10 New Promo: डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा अपने 10वें सीजन के साथ टीवी पर वापसी कर रहा है। इस बार शो में टीवी की कई जानी-मानी हस्तियां डांस मूव्स दिखाती नजर आएंगी।

Jhalak Dikhla Jaa 10 New Promo
Jhalak Dikhla Jaa 10 New Promo 
मुख्य बातें
  • डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा अपने 10वें सीजन के साथ टीवी पर वापसी कर रहा है। 
  •  'झलक दिखला जा' का दसवां सीजन कलर्स टीवी पर 2 सितंबर से प्रसारित होगा। 
  • शो लगभग पांच साल के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। 

Jhalak Dikhla Jaa 10 New Promo: डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा अपने 10वें सीजन के साथ टीवी पर वापसी कर रहा है। इस बार शो काफी खास होगा क्योंकि टीवी की कई जानी-मानी हस्तियां डांस मूव्स दिखाती नजर आएंगी। इस शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा भी हो चुका है। अब मेकर्स ने झलक दिखला जा सीजन 10 का नया प्रोमो जारी किया है जिसमें कई दिग्गज सितारे नजर आए हैं। झलक शो इस बार भी कलर्स टीवी पर आएगा। 

शो के प्रोमो के अलावा तीनों सुपरस्टार जज माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), करण जौहर (Karan Johar), नोरा फतेही (Nora Fatehi) के अलग अलग धमाकेदार प्रोमो जारी किए ग हैं। प्रोमो में करण जौहर मनीष पॉल (Mansih Paul) के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट्स के इंट्रोडंक्शन प्रोमो भी काफी मजेदार नजर आ रहे हैं। 

Also Read: कब कहां और कैसे देखें झलक दिखला जा 10, जानें प्रीमियर डेट-टाइम और कंटेस्टेंट लिस्ट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कौन कैसे आया नजर 

प्रोमो में माधुरी दीक्षित अभिनेत्री अमृता खानविलकर के साथ लावणी डांस करते नजर आईं तो नोरा ने अपनी हॉटनेस से पारा हाई कर दिया। नोरा फतेही इमली फेम गश्मीर महाजनी के साथ नजर आ रही हैं। पारस प्रोमो में हिप-हॉप करते दिख रहे हैं, वहीं शिल्पा भाभी जी वाले अवतार मटकती नजर आईं। धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) फ्री स्टाइल में प्रोमो में परफॉर्म करते दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ये सितारे आए नजर

शो के प्रोमो में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde), धीरज धूपर Dheeraj Dhoopra), पारस कलनावत (Paras Kalnawat), और निया शर्मा (Nia Sharma) जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। इन प्रोमो के आने के बाद दर्शक उत्साहित हो गए हैं और अब उन्हें शो के ऑन एयर होने का इंतजार करना भारी हो रहा है। बता दें कि 'झलक दिखला जा' का दसवां सीजन कलर्स टीवी पर 2 सितंबर से प्रसारित होगा। यह शो लगभग पांच साल के बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर