Jhalak Dikhla Jaa 10: नीति टेलर और उनके पार्टनर बने यश और रुही, परफॉर्मेंस देख इमोशनल हुए करण जौहर

Jhalak Dikhlaa Jaa 10 : झलक दिखला जा 10 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। कंटेस्टेंटे शो में एक - दूसरे को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। प्रोमो में करण जौहर काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं।

Jhalak Dikhlaa Jaa 10
Jhalak Dikhlaa Jaa 10 karan johar  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • झलक दिखला जा 10 में इस हफ्ते फैमिली वीक होने वाला है
  • कलर्स टीवी ने हाल ही में झलक दिखला जा प्रोमो शेयर किया है
  • नीति टेलर की परफॉर्मेंस देख इमोशनल हुए करण जौहर

Jhalak Dikhlaa Jaa 10 : कलर्स टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 का आगाज हो चुका है। शो के तीसरे हफ्ते में कंटेस्टेंट्स एक- दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। शो मे बने रहने के लिए कंटेस्टेंट्स जमकर पसीना बहा रहे हैं। झलक दिखला जा 10 में इस हफ्ते फैमिली वीक होने वाला है। जहां सभी कंटेस्टेंट अपनी फैमिली के प्रति प्यार, सम्मान हर इमोशन को अपने डांस के जरिए दिखाएंगे। कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पर कुछ कंटेस्टेंट्स के प्रोमो सामने आए हैं।

झलक दिखला जा 10 के अपकमिंग एपिसोड में फिल्म मेकर करण जौहर काफी इमोशनल हो जाएंगे। कंटेस्टेंट नीति टेलर की परफॉर्मेंस करण की दिल को छूं जाती है। नीति और उनके पार्टनर करण के बच्चे यश और रूही का किरदार निभाते हैं। इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद करण काफी इमोशनल हो जाते हैं। 

नीति टेलर की परफॉर्मेंस देख इमोशनल हुए करण जौहर

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ये भी पढ़ें - TRP Week 36 Report: फैंस को पसंद नहीं आया तोषू का अफेयर? अनुपमा को टीआरपी में नुकसान, 'गुम है' को फायदा

नीति करण की बेटी रूही बनती है और उनके कोरियोग्राफर अकाश यश के किरदार में दिखाई देंगे। प्रोमो की शुरुआत में करण के साथ  उनके जुड़वां बच्चे यश और रुही का पोस्टर आता है। वीडियो में यश की एक छोटी सी झलक दिखाई देते हैं। इस परफॉर्मेंस को देखकर करण की आंखें नम हो जाती है। करण को रोता देख माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और मनीष पॉल उन्हें संभालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। करण कहते हैं मैं खुशनसीब हूं कि मेरे जीवन में यश और रुही आए। मैंने आज यश और रुही को इस मंच पर बड़े होते देखा। साल 2007 मे करण यश और रूही के पिता बने है। करण अक्सर अपने बच्चों के साथ वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर