Kamya Punjabi: काम्या पंजाबी का वेडिंग कार्ड हुआ वायरल, 10 फरवरी को सात फेरे और 11 को दिल्ली में होगा रिसेप्शन

Kamya Punjabi Shalabh Dang Wedding Card: काम्या पंजाबी ने अपनी दूसरी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी 9 फरवरी को होगी जबकि 10 फरवरी को कपल सात फेरे लेगा...

Kamya Punjabi Getting Married At 10 February 2020 Check TV Actress wedding card Picture
काम्या पंजाबी और शलभ डांग।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • काम्या पंजाबी ने दूसरी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
  • काम्या ने वेडिंग कार्ड की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
  • काम्या पंजाबी और शलभ डांग का वेडिंग रिसेप्शन दिल्ली में होगा।

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। खबर हैं कि काम्या पंजाबी ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 10 फरवरी को काम्या अपने बॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हाल ही में खुद बिग बॉस फेम काम्या पंजाबी ने अपनी शादी के कार्ड की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
टीवी सीरियल शक्ति अस्तित्व के अहसास में नजर आ रहीं एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'गणपति बप्पा मोरया # शुभमंगलकशा'। वीडियो में काम्या और शलभ का वेडिंग कार्ड दिख रहा है। 
आपको बताते चलें काम्या पंजाबी और शलभ डांग के प्री-वेडिंग फंक्शन जैसे हल्दी, मेहंदी और संगीत 9 फरवरी को होगा। जबकि 10 फरवरी को कपल सात फेरे लेगा। साथ ही 11 फरवरी को काम्या और शलभ एक पार्टी देंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shalabhdang) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@panjabikamya) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@panjabikamya) on

इसी के साथ कपल का एक और वेडिंग रिसेप्शन दिल्ली में होगा। हेल्थ केयर स्पेशलिस्ट शलभ दिल्ली से है इसी वजह से दूसरा रिसेप्शन दिल्ली में रखा जाएगा। खास बात ये है कि काम्या पंजाबी और शलभ डांग की शादी उसी दिन तय हुई है जिस दिन दोनों ने पिछले साल डेटिंग शुरू की थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shalabhdang) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shalabhdang) on

आपको बता दें, काम्या पंजाबी की ये दूसरी शादी होगी। काम्या ने साल 2003 में बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी, दोनों की एक बेटी आरा भी है। काम्या की ये शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और करीब 10 साल बाद 2013 में दोनों अलग हो गए। साथ ही पहली शादी से शलभ का भी एक 10 साल का बेटा ईशान है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर