कपिल शर्मा की बेटी अनायरा की नई तस्वीरें आईं सामने, फोटोज देख उनकी क्यूटनेस पर आप भी हो जाएंगे फिदा

कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की बेटी अनायरा शर्मा (Anayra Sharma) की नई फोटोज सामने आईं हैं जो सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। इन तस्वीरों में वो बेहद क्यूट लग रही हैं।

Kapil Sharma Daughter New Photos
Kapil Sharma Daughter New Photos 
मुख्य बातें
  • कपिल शर्मा की बेटी अनायरा शर्मा की नई फोटोज सामने आईं हैं
  • अनायरा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं जिनमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं
  • मालूम हो कि कपिल की बेटी का जन्म पिछले साल 10 दिसंबर को हुआ था

कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ पिछले साल पेरेंट्स बने थे और उनके घर बेटी अनायरा शर्मा का जन्म हुआ था। अनायरा के जन्म के कुछ दिन बाद उनकी फोटोज सामने आईं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। अब अनायरा की नई फोटोज सामने आईं हैं जिनमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं।

कपिल शर्मा के दोस्त और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निकिता हाल ही में कपिल की बेटी से मिलीं और उनके साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कीं। निकिता ने जो फोटो पोस्ट की उसमें अनायरा चेक्स के टॉप, पिंक पैंट्स और व्हाइट और पिंक सॉक्स पहने हुए हैं। इसके साथ उन्होंने हेयरबैंड भी पहना है जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं। अनायरा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं और फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nikita Tiwari (@_nikita506_) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Riya Tiwari (@riya_tiwari01) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

 

अनायरा के जन्म के बाद कई सेलेब्स उनसे मिलने के लिए आए और सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटोज भी शेयर की। बीते दिनों सिंगर ऋचा शर्मा भी अनायरा से मिली थीं और उनके साथ फोटोज पोस्ट की थीं। मालूम हो कि बेटी के जन्म के बाद कपिल ने करीब 15 दिन का ब्रेक लिया था और वो पैटरनिटी लीव पर गए थे। अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्रेमिस्टर में कपिल ने बैक टू बैक एपिसोड शूट किए ताकि वो अपनी पत्नी की डिलीवरी के समय उनके साथ रहे सकें और अपने बच्चे के साथ समय बिता सकें। 

बता दें कि कपिल ने 12 दिसंबर 2018 को अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी। इसके बाद 10 दिसंबर 2019 को दोनों के घर अनायरा का जन्म हुआ, जिसकी जानकारी कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर दी थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर