कपिल शर्मा बेबीमून पर कनाडा हुए रवाना, एयरपोर्ट पर बेबी बंप छुपाती दिखीं गिन्नी चतरथ

टीवी मसाला
Updated Jul 25, 2019 | 18:14 IST | शिवांगी चौहान

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान कपिल शर्मा क्लीन शेव लुक में नजर आए। वहीं गिन्नी ब्लैक कलर के आउटफिट में पति के साथ पोज देती नजर आईं...

kapil sharma ginni chatrath Spotted Airport Before Going babymoon
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ बेबीमून के लिए कनाडा रवाना हो हुए हैं।
  • कपल यहां करीब 10 दिनों तक वेकेशन एंजॉय करने वाला है।
  • कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चतरथ 3-4 महीने की प्रेग्नेंट हैं।

कॉमेडियन कपिल शर्मा पत्नि गिन्नी चतरथ के साथ हॉलिडे पर रवाना हो गए हैं। कपल खासतौर पर बेबीमून पर कनाडा रवाना हुआ है। बुधवार रात कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान कपिल शर्मा क्लीन शेव लुक में नजर आए। वहीं गिन्नी ब्लैक कलर के आउटफिट में पति के साथ पोज देती नजर आईं। सामने आईं फोटोज में गिन्नी चतरथ ने कैमरा से सामने बेबी बंप फ्लॉन्ट नहीं किया बल्कि वो इसे छुपाती नजर आईं। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चतरथ 3-4 महीने की प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ बेबीमून के लिए कनाडा गए हुए हैं। यहां ये कपल करीब 10 दिनों तक वेकेशन एंजॉय करने वाला है। जैसा कि कपिल शर्मा इन दिनों वापस से अपने कमबैक शो द कपिल शर्मा शो सीजन 2 में नजर आ रहे हैं। ऐसे में कपिल को पत्नी के साथ वक्त बिताने का समय नहीं मिल रहा था। यही वजह है कि कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ के साथ बेबीमून प्लान किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@veblr) on

कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 को बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ से शादी की थी। जब से दोनों की शादी हुई है वो रिलेक्स नहीं कर पाए हैं। कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ शादी के बाद हनीमून पर भी नहीं जा सके थे। वर्क कमिटमेंट के चलते कपिल और गिन्नी को कहीं जाने का वक्त नहीं मिला था। लेकिन इस बार कपिल पिता बनने से पहले का ये वक्त मिस नहीं करना चाहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on

बता दें, गिन्नी चतरथ बीच में अमृतसर, पंजाब चली गई थीं क्योंकि मुंबई में उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं था। इसी वजह से गिन्नी कुछ दिनों के लिए पंजाब फैमिली के पास चली गई थीं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर