प्रेग्नेंट भारती सिंह को करण जौहर ने दी कोर्ट तक घसीट कर ले जाने की धमकी, डायरेक्टर पर फूटा फैंस का गुस्सा 

Karan Johar Threatened Bharti Singh: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करन जौहर भारती सिंह के बच्चे को लेकर मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच उन्होंने भारती सिंह को लेकर कुछ ऐसी बात कर दी जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

karan johar gave suggestions to bharti singh for her child name, karan johar threatened bharti singh
karan johar and bharti singh 
मुख्य बातें
  • खुलेआम भारती सिंह को धमकी देते नजर आए करण जौहर।
  • भारती को घसीट कर कोर्ट ले जाने की कह दी बात।
  • प्रेग्नेंट भारती के साथ उनके हर पति हर्ष को भी करण ने दी धमकी। 

Karan Johar Threatened Bharti Singh In Public: करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती अपने टीवी रियलिटी शो हुनरबाज: देश की शान की वजह से हर जगह तहलका मचा रहे हैं। इस शो में कंटेस्टेंट अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों के होश उड़ा देते हैं। करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती के इस शो को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया होस्ट कर रहे हैं। भारती सिंह जल्द ही अपने और हर्ष लिंबाचिया के पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस शो के दौरान करण जौहर भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बच्चों को लेकर मजाक करते हुए नजर आए। वीडियो में देखा जा रहा है कि करण जौहर और परिणीति चोपड़ा भारती सिंह के बच्चे को लेकर मजाक कर रहे हैं।

Also Read: अनुपमा और अनुज करेंगे गुपचुप शादी? अक्षरा के मंडप पर आएगा बड़ा ट्विस्ट जो दर्शकों को कर देगा शॉक्ड

यह वीडियो हुनरबाज शो का है, एक ब्रेक के दौरान भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया शो के सभी जज से अपने होने वाले बच्चों के लिए नाम पूछते हुए नजर आ रहे हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया करण जौहर और परिणीति चोपड़ा से अपने होने वाले बच्चे के लिए नाम पूछते हैं। जिसके बाद करण जौहर और परिणीति चोपड़ा इन दोनों के बच्चे का नामकरण करते हुए नजर आ रहे हैं। करण जौहर और परिणीति चोपड़ा ने कहा कि अगर लड़का हुआ तो उसका नाम हुनर और अगर लड़की हुई तो उसका नाम बाज रखा जाएगा। भारतीय सिंह कहती हैं कि करण जौहर ने अपने बच्चों का नाम अच्छा-अच्छा रख लिया लेकिन उनके बच्चों के लिए ऐसे नाम सजेस्ट कर रहे हैं।

Also Read: करण कुंद्रा को मिला बॉलीवुड फिल्म का ऑफर, अक्षय कुमार की इस हीरोइन के साथ करेंगे रोमांस!

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इसके बाद भारती सिंह करण जौहर से एक और नाम बताने के लिए कहती हैं। तब करण जौहर कहते हैं कि वह अपने बच्चे का नाम प्रवीर भी रख सकते हैं। करण जौहर कहते हैं कि अगर भारती ने अपने बेटे का नाम प्रवीर रखा और उन्हें क्रेडिट नहीं दिया तो वह उन्हें कोर्ट तक घसीट कर ले जाएंगे। भले ही करण जौहर ने यह बात मजाक में कह दी हो लेकिन भारती सिंह के फैंस को यह जरा भी पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए करण जौहर के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर