तेजस्वी प्रकाश संग रोमांटिक हुए करण कुंद्रा, प्राइवेट यॉट पर किस करते हुए शेयर की तस्वीरें

तेजस्वी प्रकाश अपने 29वें जन्मदिन सेलिब्रेशन के लिए बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ गोवा में थीं, जहां दोनों ने साथ में क्वालिटी टाइम बिताया। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं।

Tejasswi Prakash with boyfriend Karan Kundrra
Tejasswi Prakash with boyfriend Karan Kundrra  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • तेजस्वी प्रकाश संग रोमांटिक हुए करण कुंद्रा।
  • तेजस्वी को किस करते नजर आए करण कुंद्रा।
  • दोनों ने प्राइवेट यॉट पर बिताया क्वालिटी टाइम।

बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम करने के बाद एकता कपूर के नागिन 6 में लीड रोल निभाने वाली तेजस्वी प्रकाश के लाखों फैंस हैं। वो शो में उनके साथ नजर आए एक्टर करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं। हाल ही तेजस्वी का बर्थडे सेलिब्रेट करने ये लव बर्ड्स गोवा गए थे। करण ने तेजस्वी को विश करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। 

Also Read: तेजस्वी प्रकाश के पास है इंजीनियरिंग की डिग्री, अखबार में फोटो छपने के बाद बदली थी किस्मत

करण ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

करण ने तेजस्वी के साथ फोटोज पोस्ट कीं उसमें दोनों प्राइवेट यॉट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आए। तस्वीरों में करण तेजस्वी को किस करते दिख रहे हैं तो वहीं एक फोटो में उन्होंने तेजस्वी को गोद में उठाया हुआ है। इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ने बीच समंदर क्वालिटी टाइम बिताया। इस दौरान तेजस्वी पिंक नी लेंथ सेक्विन ड्रेस पहने दिखीं तो वहीं करण पिंक टीशर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहने हुए हैं। इन फोटोज को शेयर कर करण ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस'।

Also Read: इंस्टाग्राम पर तेजस्वी प्रकाश ने बनाया ये रिकॉर्ड, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण को भी छोड़ा पीछे

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Karan Kundrra (@kkundrra)

फैंस कर रहे ऐसे कमेंट

करण ने जैसे ही तेजस्वी संग ये रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, तमाम सेलेब्स समेत फैंस ने इसपर कमेंट करना शुरू कर दिया। फैंस ने उन्हें बेस्ट कपल बताते हुए उनकी तारीफ की। फैंस का कहना है कि दोनों के रिश्ते को किसी की नजर ना लगे। तो वहीं कुछ का कहना है कि उन्हें बेसब्री से दोनों की तस्वीरों का इंतजार रहता है।

वर्कफ्रंट

तेजस्वी प्रकाश के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों टीवी सीरियल नागिन छह में लीड रोल निभा रही हैं। तेजस्वी इसके अलावा रिएलिटी शो लॉक अप में बतौर वॉर्डन भी शामिल हुई थीं। तेजस्वी और करण की शादी को लेकर बात करें तो हाल ही में करण ने कहा था कि शादी में हो रही देर के लिए तेजस्वी जिम्मेदार हैं। करण ने कहा था तेजस्वी काफी बिजी हैं और इसी वजह से उनकी शादी में देर हो रही है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर