DID 7: करीना कपूर खान और सोनम कपूर ने किया अपने गाने 'तरीफां' पर जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल

टीवी मसाला
Updated Sep 12, 2019 | 19:40 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हाल ही में सोनम कपूर, करीना कपूर खान के टीवी रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस में पहुंची। यहां दोनों ने मिलकर अपने हिट सॉन्ग 'तरीफां' पर जमकर डांस किया।

Kareena Kapoor Khan, Sonam Kapoor
Kareena Kapoor Khan, Sonam Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इंडस्ट्री की हॉटेस्ट मॉम्स में से एक हैं। इन दिनों वे टीवी रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस 7 में जज के रूप में नजर आ रही हैं। शो में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। ये पहली बार है जब करीना किसी टीवी शो को जज कर रही हैं। हाल ही में डांस इंडिया डांस में करीना की वीरे दी वेडिंग को-स्टार सोनम कपूर पहुंचीं। यहां वे अपनी अपकमिंग फिल्म द जोया फैक्टर के प्रमोशन के लिए आईं थीं। इस दौरान दोनों ने खूब धमाल किया।

सोशल मीडिया पर करीना और सोनम की एक वीडियो वायरल हो रही हैं। इसमें दोनों एक्ट्रेसेज अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग के पॉपुलर गाने 'तरीफां' पर थरकती हुईं दिख रही हैं। इस दौरान दोनों के ही डांस मूव्ज देखने लायक हैं। सोनम लहंगे में और करीना ब्लू ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोनम के साथ डांस इंडिया डांस में द जोया फैक्टर के एक्टर दुलकर सलमान भी पहुंचे थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zeetvdid) on

 

आपको बता दें कि फिल्म में सोनम, जोया सोलंकी का किरदार निभा रही हैं, जो साल 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक लकी चार्म बन जाती है। ये फिल्म साल 2008 में आई अनुजा चौहान की इसी टाइटल की नोवल का अडेप्शन है। द जोया फैक्टर 20 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorteam) on

 

वहीं करीना की अगर बात करें तो वे जल्द ही करण जौहर की फिल्म गुड न्यूज में दिखेंगी। इस फिल्म में एक बार फिर उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बनी है। फिल्म में इनके अलावा कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी अहम रोल में हैं। ये फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। इसके अलावा करीना, इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में भी नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर