Super Dancer 4: राज कुंद्रा की गिरफ्तारी का असर, शिल्पा शेट्टी ने कैंसिल की शूटिंग, ये एक्ट्रेस करेंगी रिप्लेस

Super Dancer 4: राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने टीवी स्क्रीन से दूरी बना ली है। शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर के चौथे सीजन की शूटिंग कैंसिल कर दी है। जानिए कौन करेगा शिल्पा को रिप्लेस...

Shilpa Shetty, Raj Kundra
Shilpa Shetty, Raj Kundra 
मुख्य बातें
  • राज कुंद्रा के गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी सदमे में हैं।
  • शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर के चौथे सीजन से दूरी बना ली।
  • शिल्पा शेट्टी को करिश्मा कपूर ने रिप्लेस किया है।

मुंबई. राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी सदमे में हैं। इसके बाद से ही उन्होंने सुपर डांसर के चौथे सीजन की शूटिंग टाल दी है। अब करिश्मा कपूर ने शिल्पा शेट्टी को शो में बतौर जज रिप्लेस किया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपर डांसर के तीसरे सीजन की शूटिंग वीकडेज में होती है। आखिरी पल में शिल्पा शेट्टी ने सेट पर आने से मना कर दिया। शिल्पा शेट्टी ने इसका कारण नहीं बतााया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी फिर उन्हें 23 जुलाई तक हिरासत में रखने के फैसले के बाद शिल्पा शेट्टी ये कदम उठाने को मजबूर हुई हैं। सुपर डांसर को शिल्पा शेट्टी के अलावा 

Shilpa Can't Stop Cheering For Awastha | Super Dancer Chapter 3 - YouTube

करिश्मा कपूर करेंगी रिप्लेस 
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपर डांसर में शिल्पा शेट्टी को करिश्मा कपूर रिप्लेस करेंगी। इससे पहले भी शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर से ब्रेक ले चुकी हैं। इस दौरान उन्हें मलाइका अरोड़ा ने रिप्लेस किया था। कुछ वक्त बाद ही शिल्पा शेट्टी ने सेट पर वापसी की थी। करिश्मा कपूर इसके अलावा हाल ही में इंडियन आइडल में भी बतौर गेस्ट जज शामिल हुई थीं। 

PICS: Super Dancer Chapter 4: Shilpa Shetty surprised with the birthday celebration; Cuts a cake with the team | PINKVILLA

वॉट्सऐप चैट से कसा शिकंजा
राज कुंद्रा पर उनकी वॉट्सऐप चैट के जरिए शिकंजा कसा गया। चैट में 10 से 15 मॉडल की पेमेंट देरी का खुलासा किया गया था। सोमवार को पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। इसके बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार किया गया।

मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा और एक अन्य आरोपी रायन जॉन थार्प को मुंबई के एस्प्लानेड कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर