36 साल की करिश्मा तन्ना करना चाहती हैं जल्द से जल्द शादी, इस वजह से हुआ नागिन-3 स्टार पर्ल वी पुरी से ब्रेकअप?

Karishma Tanna Pearl V Puri : नागिन-3 में काम करने के तुरंत बाद ही करिश्मा तन्ना और पर्ल वी पुरी की डेटिंग खबरें आने लगीं। 2 महीने पहले ही करिश्मा-पर्ल का ब्रेकअप हो गया है....

Naagin 3 TV Stars Karishma Tanna Pearl V Puri BreakUp?
करिश्मा तन्ना और पर्ल वी पुरी। 
मुख्य बातें
  • पिछले साल करिश्मा तन्ना के बॉयफ्रेंड को लेकर खबरें आई थीं।
  • करिश्मा, नागिन 3 के लीड स्टार रहे पर्ल वी पुरी को डेट कर रही थीं।
  • करिश्मा और पर्ल एक-दूसरे को लगभग पांच साल से जानते हैं।

जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस और खतरों के खिलाड़ी की विनर करिेश्मा तन्ना लंबे टाइम से टीवी जगत का हिस्सा हैं। 36 साल की करिश्मा तन्ना ने अब तक अपने आपको कई मौकों पर साबित किया है कि आखिर वो क्यों इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेसेस लिस्ट में शुमार हैं। करिश्मा तन्ना ने जितना अपने काम को लेकर बात की है उतना ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी फैन्स के सामने बातचीत करती आई हैं। 

पिछले साल करिश्मा तन्ना के बॉयफ्रेंड को लेकर खबरें आई थीं। कहा जा रहा था कि करिश्मा नागिन 3 के लीड स्टार रहे पर्ल वी पुरी को डेट कर रही हैं। करिश्मा तन्ना और पर्ल वी पुरी की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं। दोनों, जो लगभग पांच साल से एक-दूसरे को जानते हैं ने साथ में एकता कपूर के हिट टीवी शो नागिन-3(Naagin-3) में एक साथ काम किया है। नागिन-3 में काम करने के तुरंत बाद ही करिश्मा तन्ना और पर्ल वी पुरी की डेटिंग खबरें आने लगीं। हालांकि, करिश्मा और पर्ल दोनों ने एक-दूसरे को अच्छे दोस्त का टैग दिया।

अब, नई रिपोर्टों के अनुसार ये सो-कॉल्ड लवबर्ड्स अलग हो गए हैं। पिंकविला की जानकारी के मुताबिक करिश्मा तन्ना और पर्ल वी पुरी का 2 महीने पहले ही ब्रेकअप हुआ है।

तो इस वजह से अलग हुए करिश्मा तन्ना-पर्ल वी पुरी?
टीवी कपल के एक करीबी सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक करिश्मा तन्ना और पर्ल वी पुरी पिछले दो साल से एक-दूसरे से काफी इमोशनल अटैच रहे हैं। लेकिन उन्होंने 2 महीने पहले ही अलग होने का फैसला किया है। दरअसल करिश्मा जल्द से जल्द अब शादी करना चाहती थीं लेकिन पर्ल इसके लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में दोनों ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। देखा जाए तो रिश्ते का भविष्य ना दिखने के कारण ये टीवी कपल अलग हुआ है। हालांकि पर्ल और करिश्मा की तरफ से फैन्स को आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। क्योंकि करिश्मा तन्ना और पर्ल वी पुरी दोनों ने डेटिंग की खबरों को महज अफवाह बताया था और इस बात पर जोर दिया कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

जल्द म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी करिश्मा तन्ना
आपको बताते चलें करिश्मा तन्ना को आखिरी बार खतरों के खिलाड़ी 10 में देखा गया था। जिसकी वो विजेता बनकर उभरीं। जल्द ही करिश्मा टी सीरीज के अपकमिंग म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगी। वहीं पर्ल वी पुरी को आखिरी बार टीवी शो बेपनाह प्यार में देखा गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर