साड़ी से निकलकर स्विमसूट में नजर आई 'कसौटी' की प्रेरणा, हॉटनेस देख फैंस के छूटे पसीने

टीवी मसाला
Updated Aug 05, 2019 | 12:57 IST | टाइम्स नाउ ब्यूरो

कसौटी जिंदगी की 2 फेम एरिका फर्नांडिस ने हाल ही में मोनोकिनी में कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें वे बेहद हॉट लग रही हैं।

Erica Fernandes in monokini
Erica Fernandes in monokini  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एरिका फर्नांडिस में मोनोकिन में फोटोज पोस्ट की
  • फैंस को ये फोटोज बेहद पसंद आ रही हैं
  • कसौटी जिंदगी की 2 की प्रेरणा का ये अवतार देख फैंस हैरान हैं

टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 की प्रेरणा यानि एरिका फर्नांडिस शो में हमेशा साड़ी और सूट्स जैसे इंडियनवेयर में नजर आती हैं। हालांकि असल जिंदगी में एरिका बेहद हॉट हैं और अक्सर ग्लैमरस स्टाइल कैरी करती हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एरिका अक्सर अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।

हाल ही में एरिका ने पूल की कुछ फोटोज शेयर की हैं। यहां वे एक ब्लैक मोनोकिनी (स्विमसूट) में नजर आ रही हैं, जिसमें एरिका बेहद हॉट और सीरियल से बिल्कुल अलग रही हैं। इस मोनोकिनी में नेक के पास फ्लोरल डिजाइन है। इसमें वे अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस दौरान एरिका बिना मेकअप के दिख रही हैं। उन्होंने मोनोकिनी में तीन फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में उनका साइड फेस दिख रहा है, दूसरी में एरिका पूल के पास बैठी हुई पोज दे रही हैं। वहीं तीसरी फोटो में वे बालों को पकड़े हुए हैं, जिसमें पीछे की तरफ से फोटो क्लिक की गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iam_ejf) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iam_ejf) on

एरिका की ये फोटोज उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं, तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि प्लीज ऐसी फोटोज पोस्ट न करें, ये आपको सूट नहीं करता। इस बारे में सोचिए। वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि इन्होंने तो अपने इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे स्किन शो करना पसंद नहीं है' अब क्या हुआ? वहीं कुछ फैंस एरिका के बचाव में आए और ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iam_ejf) on

आपको बता दें कि इन दिनों कसौटी जिंदगी की 2 काफी ट्विस्ट चल रहे हैं। रोनित ने प्रेरणा के लिए कुछ गुंडे भेजे थे, लेकिन अनुराग ने प्रेरणा को उनसे बचाया। जब मिस्टर बजाज को इस बारे में पता चला तो उसने रोनित को पुलिस के हवाले कर दिया। अनुराग अब भी प्रेरणा को लेकर दुखी है और समझ नहीं पा रहा है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया।

गौरतलब है कि एरिका ने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडियन फिल्मों से की थी। साल 2016 में सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में नजर आईं। इस शो ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर बना दिया। अब वे प्रेरणा के रूप में सबका दिल जीत रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर