शर्टलेस होकर फटी जींस में जमकर नाचें पार्थ समथान, देखें कसौटी जिंदगी के अनुराग का वीडियो

टीवी मसाला
Updated Sep 22, 2019 | 13:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पार्थ समथान का एक धमाकेदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके ही घर हुई पार्टी के दौरान का है जिसमें पार्थ अपने दोस्त के साथ जबरदस्त डांस मूव्स दिखा रहे हैं।

Parth Samthaan Kasautii Zindagii Kay 2 fame dance to Desi Boyz song watch video
पार्थ समथान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी एक्टर पार्थ समथान का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में पार्थ शर्टलेस होकर धमाकेदार परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं।
  • पार्थ के साथ को-स्टार साहिल आनंद भी खूब किलर मूव्स दिखा रहे हैं।

टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की-2 में अनुराग बसु का रोल प्ले कर रहे एक्टर पार्थ समथान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पार्थ जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। पार्थ वीडियो में शर्टलेस होकर देसी बॉयज गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। पार्थ के साथ वीडियो में को-स्टार साहिल आनंद भी खूब किलर मूव्स दिखा रहे हैं। दोनों ही वीडियो में शर्टलेस हैं और हाई साइड स्लिट जींस पहने हुए हैं। 
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पार्थ समथान का ये धमाकेदार डांस वीडियो उनके ही घर हुई पार्टी के दौरान का है। इसी साल अप्रैल में पार्थ ने मुंबई में अपने लिए नया घर खरीदा था। अब लंबे टाइम बाद उन्हें इस खुशी को सेलिब्रेट करने का मौका मिला है। ऐसे में नए घर में पार्थ समथान अपने फ्रेंड्स और को-स्टार्स के साथ जमकर पार्टी करते नजर आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@teamparthfandom) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@the_parthsamthaan) on

पार्थ समथान ने नए घर पर हुई पार्टी की एक फोटो भी शेयर की थी। जिसमें हिना खान सहित उनके कई फ्रेंड्स नजर आए थे। 
कुछ दिन पहले पार्थ का एक और डांस वीडियो सामने आया था। इसमें पार्थ समथान बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के फेमस सॉन्ग ओ-ओ जाने जाना पर थिरकते नजर आए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@the_parthsamthaan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@the_parthsamthaan) on

पार्थ समथान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लंबे टाइम से चर्चा में हैं। खबरें थीं कि वो सीरियल कसौटी जिंदगी की-2 में प्रेरणा का रोल निभा रहीं एरिका फर्नांडिस को डेट कर रहे हैं। हालांकि कुछ टाइम पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया है। कुछ दिन पहले ही एक लॉन्च इवेंट में ये कपल एक-दूसरे को इग्नोर करता नजर आया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर