कसौटी जिंदगी की-2 की प्रेरणा का धोखा देने वालों पर फूटा गुस्सा, क्या अनुराग से हो गया है ब्रेकअप?

टीवी मसाला
Updated Sep 13, 2019 | 20:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

खबरें थीं कि पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन अब नई रिपोर्ट के मुताबिक इनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सुनने में आया है कि एरिका और पार्थ के रास्ते अब अलग हो गए हैं।

Erica fernandes blasts on kasautii zindagii kay 2 Actor parth samthaan Indirectly!
पार्थ समथान, एरिका फर्नांडीस  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।
  • एरिका फर्नांडिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जो खूब वायरल हो रहा है।
  • एरिका का ये पोस्ट पार्थ समथान से जोड़कर देखा जा रहा है।

टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की-2 के स्टार्स पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। सीरियल में दोनों छोटे परदे की आइकॉनिक जोड़ी प्रेरणा और अनुराग का रोल प्ले कर रहे हैं। रियल लाइफ में भी दोनों को लेकर खबरें रही हैं कि पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन अब नई रिपोर्ट के मुताबिक इनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सुनने में आया था कि एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान के रास्ते अलग हो गए हैं। वहीं अब एरिका ने जो नया इंस्टाग्राम स्टेटस लगाया है इसके बाद तो उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर और भी खबरें तेज हो गई हैं। 
एरिका फर्नांडिस ने अपने स्टेटस में धोखा देने वाले लोगों पर तंज कसा है। एरिका ने अपनी भड़ास निकालते हुए इसमें लिखा, 'कुछ लोग बहुत ही बेहतरीन मैनुपुलेटर होते हैं। 

वो आपसे झूठ बोल सकते हैं आपको धोखा दे सकते हैं और आपके साथ बुरा बर्ताव भी कर सकते हैं। पता नहीं कैसे वो यह सब साबित कर देते हैं कि गलती सिर्फ आपकी है।' वैसे एरिका ने ये पोस्ट किसके लिए किया है इसका खुलासा तो नहीं हो सका है लेकिन हां इसे उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर जरूर देखा जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@_paricaedits_ruhiii) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@_paricaedits_ruhiii) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@_paricaedits_ruhiii) on


कुछ दिन पहले ही पार्थ और एरिका साथ में वेकेशन एंजॉय करने मालदीव गए थे। लेकिन यहां से लौटते ही दोनों एक इवेंट में एक-दूसरे को इग्नोर करते नजर आए थे। 10 सितंबर को जब एरिका और पार्थ दोनों ही मिशन ओवर मार्स की स्क्रीनिंग में गए तो मीडिया से बातचीत के दौरान कपल का ऑकवर्ड मूमेंट देखने को मिला। जब पार्थ इस दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे तो एरिका उन्हें इग्नोर करते हुए उस जगह से चली गईं। इसके बाद से ही रिपोर्ट्स आने लगीं कि इनके बीच कुछ ठीक नहीं है। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर