Bigg Boss 13: कश्मीरा शाह ने ननद आरती सिंह के लिए विशाल आदित्य सिंह को दी धमकी, शहनाज गिल-रश्मि की लगाई क्लास

Bigg Boss 13 Kashmera Shah Entry Watch Video: कश्मीरा शाह ने बिग बॉस-13 में एंट्री ले ली है। कश्मीरा अपनी ननद आरती सिंह से मिलकर इमोशनल हो गईं और पहले ही दिन सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाती नजर आईं... 

Bigg Boss 13 Kashmera Shah In Open Threat To Vishal Aditya Singh Shehnaaz gill To rashmi desai Watch video
बिग बॉस-13 में आईं कश्मीरा शाह।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कश्मीरा शाह की बिग बॉस-13 में एंट्री वाला वीडियो सामने आ गया है।
  • घर में आते ही कश्मीरा सबसे पहले विशाल आदित्य सिंह की क्लास लगाते दिखीं।
  • कश्मीरा, विशाल को बाल के बदले बाल कटवाने की धमकी देती दिखीं।

बिग बॉस-13 में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स के घरवाले आ रहे हैं। बिग बॉस के घर में रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा, आसिम रियाज, विशाल आदित्य सिंह और आरती सिंह को सपोर्ट करने एक-एक फैमिली मेंबर आने वाला है। अब आसिम रियाज और आरती सिंह के जोड़ीदार का खुलासा हो चुका है। आसिम को सपोर्ट करने जहां बिग बॉस में हिमांशी खुराना आने वाली हैं। तो वहीं आरती सिंह के लिए उनकी भाभी कश्मीरा शॉह एंट्री ले रही हैं। 
बिग बॉस सीजन 1 की कंटेस्टेंट रहीं कश्मीरा शाह इसबार अपनी ननद आरती को सपोर्ट करने वाली हैं। 28 जनवरी वाले एपिसोड का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। इसमें कश्मीरा शाह बिग बॉस-13 में एंट्री करते हुए दिख रही हैं। घर के अंदर आते ही जहां कश्मीरा शाह अपनी ननद आरती सिंह से मिलकर इमोशनल हो जाती हैं। तो वहीं बाद में वो एक-एक कर सबको पहले ही दिन टाइट करती नजर आईं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kashmera1) on

कश्मीरा शाह ने बिग बॉस-13 में आते ही सबसे पहले विशाल आदित्य सिंह की क्लास लगाई। विशाल ने एक टाक्स में आरती सिंह के बाल कटवा दिए थे। इसी बात को ध्यान में रखकर कश्मीरा शाह उन्हें बाल के बदले बाल कटवाने की धमकी देती दिखीं। साथ ही बात-बात पर कभी मधुरिमा तुली को लेकर तो कभी टास्क की बातों में ध्यान रखकर कश्मीरा शाह, विशाल को टारगेट करती नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kashmera1) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kashmera1) on

यही नहीं, कश्मीरा शाह बिग बॉस-13 के इस प्रोमो में रश्मि देसाई को पीछे बैठकर बातें करने के लिए ताने मारती दिखीं। साथ ही शहनाज गिल को भी कश्मीरा ने नहीं छोड़ा। कश्मीरा शो में ये कहती दिखीं कि अब सिडनाज का सीन खत्म हो चुका है। वहीं कश्मीरा शाह की घरवालों के साथ हुई इस तरह की बातचीत को लेकर शहनाज गिल उन्हें गुड्डा कहती नजर आईं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर