Kaun Banega Crorepati 12: नाजिया नसीम ने जीते 1 करोड़ रुपए, क्या बनेंगी सीजन 12 की पहली करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati 12: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 को पहली करोड़पति मिल सकती है। नाजिया नसीम ने एक करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब दे दिया है। अब उनसे जैकपॉट सवाल पूछा जाएगा।

Nasia Nazeem
Nasia Nazeem 
मुख्य बातें
  • कौन बनेगा करोड़पति 12 को पहला करोड़पति मिल गया है।
  • नए प्रोमो के मुताबिक नाजिया ने एक करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब दे दिया है।
  • नाजिया से अब सात करोड़ रुपए का जैकपॉट सवाल पूछा जाने वाला है।

मुंबई. कौन बनेगा सीजन 12 में अभी तक कोई भी कंटेस्टेंट करोड़पति नहीं बन पाया है। अब जल्द ही शो को पहला करोड़पति मिल सकता है। हॉटसीट पर बैठी कंटेस्टेंट नाजिया नसीम ने इस सीजन की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट बन गई हैं।

केबीसी 12 के नए प्रोमो के मुताबिक नाजिया ने एक करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब दे दिया है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी कह रहे हैं कि उन्होंने एक करोड़ रुपए अपने नाम कर लिए हैं। 

नाजिया से अब सात करोड़ रुपए का जैकपॉट सवाल पूछा जाने वाला है। अमिताभ बच्चन उन्हें सलाह दे रहे हैं कि वह सोच समझकर गेम खेलें। अब नाजिया इस सवाल का सही जवाब दे पाएंगी या नहीं ये आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। 

रिक्शा चालक की बेटी ने जीते 6 लाख 40 हजार रुपए
दिल्ली की रहने वाली रेखा रानी शो से 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर गईं।  रेखा रिक्शा चालक की बेटी हैं। रेखा से 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल का जवाब दो लाइफ लाइन इस्तेमाल कर भी नहीं दे सकीं। 

12 लाख 50 हजार रुपए का सवाल था- सईद मिर्जा की फिल्म नसीम में नसीम के दादा की भूमिका किस कवि ने निभाई थी?इस सवाल का सही जवाब था कैफी आज़मी, लेकिन रेखा यह नहीं जानती थीं और उन्होंने बिना रिस्क लिए शो क्विट कर दिया। 

शो के खिलाफ एफआईआर 
केबीसी के एक सवाल को लेकर शो और होस्ट अमिताभ बच्चनन के खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज करवाया गया है। शो पर हिंदू भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। इसके साथ ही शो को बॉयकॉट करने की मांग भी उठ रही है। 

30 अक्टूबर को एयर हुए कर्मवीर एपिसोड में कर्मवीर बेजवाड़ा विल्सन से सवाल पूछा गया था कि 25 दिसंबर 1927 को, डॉ. बी आर अंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस धर्म ग्रंथ की प्रतियां जलाई थीं। इसका जवाब था मनुस्मृति।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर